Indore News – 100 से अधिक गाड़ियों के ड्राइवरों ने कई बार ट्रैफिक रूल्स तोड़े, 40 बाइक वाले, बचे पब्लिक ट्रांसपोटर्स के वाहन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों की लिस्ट तैयार की गई है, जो बार- बार रेड सिग्नल तोड़ते हैं और नियमों को पालन नहीं करते। इसमें 100 अधिक दो दोपहिया वाहन चालक और कमर्शियल वाहनों की लिस्ट तैयार की है। इन वाहनों के परमिट निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भी लिखा गया है। एएसपी ट्राफिक अनिल पाटीदार ने सौ से अधिक वाहनों की लिस्ट तैयार की है। इन वाहनों के ड्राइवरों ने दस बार से अधिक यातायात के नियम तोड़े है। इसमें कई वाहन चालकों ने 20 से 25 बार यह नियम तोड़ा है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इसके लिए आरटीओ से कार्रवाई करने की बात कही है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ड्राइवरों ने ज्यादा नियम तोड़े
लिस्ट में 40 के अधिक दो पहिया वाहन चालकों ने कई बार रेड सिग्नल तोड़े हैं। वहीं 50 सिटी बसों के ड्राइवर, ऑटो रिक्शा, वैन और मैजिक वाहन के ड्राइवर शामिल ट्रैफिक रूल तोड़ने में आगे हैं।
कई बार लिख चुके है पत्र
ट्रैफिक पुलिस ने नियमों को तोड़ने के मामले में कई बार पत्र आरटीओ विभाग को लिख चुका है। इसमें कई बार वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की बात भी कही गई है, लेकिन आरटीओ विभाग इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की मदद नहीं करता। इसके कारण शहर में वाहन चालक अपनी मनमर्जी से गाड़ियां दौड़ाते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।