Indore News – बिजली कंपनी ने अस्थाई कनेक्शन से कमाए करोड़ों

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. ग्रामीण क्षेत्र में खासकर इस समय बिजली की अधिक आवश्यकता होती है। वहीं दूसरी और सालाना रबी सीजन में अस्थाई कनेक्शन बड़े पैमाने पर बिजली कंपनी द्वारा दिए जाते हैं। इस वर्ष भी अस्थाई कनेक्शनों से बिजली कंपनी को करोड़ों रुपए का लाभ मिला है और लगभग ढाई हजार से अधिक अस्थाई कनेक्शन भी दिए गए हैं।
बताया जाता है कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गत वर्ष जहां रवि सीजन में 5230 अस्थाई कनेक्शन दिए थे। वहीं इस सीजन में कोरोना महामारी के बावजूद 5600 कनेक्शन दिए हैं तो 2500 से अधिक स्थाई कनेक्शन भी खासकर किसानों को दिए हैं इससे बिजली कंपनी को बेहतर फायदा हुआ है। अभी तक 3 महीने के लिए जहां 5680 कनेक्शन दिए जिससे बिजली कंपनी को 25 करोड़ 60 लाख का राजस्व मिला खासकर ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 5 हजार 331 कृषि उपभोक्ता है जिन्हें अस्थाई बिजली कनेक्शन दिए गए हैं तो दूसरी ओर गत वर्ष यानी 2020 में बेहद कम अस्थाई बिजली कनेक्शन हुए हैं। तकरीबन 3 महीने के लिए रबी सीजन में गेहूं चना आदि फसलों की सिंचाई के लिए अस्थाई  बिजली कनेक्शन दिए जाते हैं और बाद में 3 महीने बाद बंद कर दिए जाते हैं। इससे बिजली कंपनी को इस बार भी बेहतर राजस्व मिला है। और गत वर्ष के स्थान पर इस वर्ष अधिक पैसा बिजली कंपनी के खजाने में जमा हुआ है। बिजली कंपनी द्वारा इस तरह से अस्थाई बिजली कनेक्शन से करोड़ों रुपए का राजस्व अर्जित करती है।
इनका कहना है
गत वर्ष 5230 बिजली कनेक्शन किसानों को दिए गए थे और इस साल 5600 कनेक्शन दिए हैं जिससे 5 करोड़ से अधिक का राजस्व बिजली कंपनी को मिला है। बिजली कनेक्शन 3 महीने के लिए दिया जाता है जो रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के काम आता है। वैसे कृषि उपभोक्ता की संख्या 1 लाख 5 हजार 331 से अधिक है, किसानों को लाभ मिलता है।
– ध्रुव नारायण शर्मा, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण व्रत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।