Indore News. । कोरोना के कारण तकरीबन 2 साल बाद एक बार फिर से गणेश उत्सव की जगह नवदुर्गा उत्सव में अस्थाई कनेक्शनों की भरमार इंदौर के जोन पर देखने को मिली है।
इस तरह अस्थाई कनेक्शनों से बिजली कंपनी को लाखों रुपए का राजस्व अतिरिक्त रूप से मिला है जिसमें पांडाल की साइज के अनुसार एक निश्चित राशि बिजली कंपनी लेती है।
सिरपुर, अन्नपूर्णा, राजमोहला, राजेंद्र नगर, राऊ, हवा बंगला, गुमास्ता नगर इन 7 जोन के अंतर्गत 35 से अधिक बिजली कनेक्शन है तो दूसरी ओर बाणगंगा किला मैदान पोलोग्राउंड भागीरथपुरा, परदेशीपुरा आदि जोन के तहत 32 के आसपास अस्थाई बिजली कनेक्शन लिए गए हैं तो पलासिया, साकेत नगर, तिलक नगर जोन से लेकर विजयनगर जोन तक भी यही स्थिति रही है।
अरण्य नगर जोन स्कीम नंबर 54 जोन, स्कीम नंबर 78, लसूडिया मोरी आदि क्षेत्रों में भी तकरीबन 38 से अधिक अस्थाई कनेक्शन लिए गए हैं। नवलखा बिजली जोन से लेकर कस्तूरबा जोन तक यही स्थिति खंडवा रोड पर भी देखने को मिली है। इस मर्तबा गरबा पांडाल में रोशनी बेहतर हुई है और कोरोना गाइडलाइन के अनुसार गरबे भी हो रहे हैं।
इस तरह के अस्थाई कनेक्शन से बिजली कंपनी को लाखों रुपए का राजस्व अतिरिक्त मिला है। शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि सभी 30 जोनों के अंतर्गत होने वाले गरबा समितियों से जो रजिस्टर्ड है जिन्होंने अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था जिनसे लाखों रुपए का राजस्व मिला है, यह प्रक्रिया वैसे सभी बिजली जोन पर अलग अलग है।


