Indore News – इंदौर में तेरह महीने बाद भी नहीं मिला खरीफ फसल की बीमा राशि, 16 को हर जिले में धरना देगा किसान संघ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. प्रदेश में किसानों की 2020 की खरीफ फसल का काफी नुकसान हुआ था। पर करीब 13 महीने बाद भी फसल बीमा की राशि प्रभावित किसानों नहीं मिली है।
इसे लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना ने कहा कि फसल बीमा की मांग को लेकर 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना दिया जाएगा।
बिचौली हप्सी में मालवा प्रांत के किसान संघ की बैठक में यह तय हुआ। बैठक में मालवा और निमाड़ के 17 जिलों से करीब 350 प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे।
भगवान बलराम और भारत माता के पूजन से बैठक की शुरुआत हुई। किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी और राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि 25 फरवरी 2022 को भोपाल में संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन होगा।
इसमें भारत भर से लगभग 12 हजार कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आंजना ने कहा कि फसल बीमा किसानों का अधिकार है। इसे प्राप्त करने के लिए जिला केंद्रों पर धरना दिया जाएगा।
इसके बाद भी किसानों को फसल बीमा नहीं मिलता है तो 15 जनवरी को राजधानी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रदेश मंत्री नारायण यादव, प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, महामंत्री रमेश दांगी, संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, कार्यालय मंत्री सीताराम प्रजापति मंत्री शांतिलाल, डूंगरसिंह, गोवर्धन लाल पाटीदार सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, मंत्री और विकासखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।