Indore News – पूर्व मंत्री वर्मा ने वीडियो में की अपील: स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए है, राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं, हाई कोर्ट संज्ञान लें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. वनवासी समाज के अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर 4 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद का वीडियो जारी कर कहा है कि हाई कोर्ट के आदेश के तहत नेहरू स्टेडियम केवल खेल-खिलाड़ियों के लिए है, राजनीतिक या अन्य गतिविधियों के लिए नहीं। हाई कोर्ट मेरे इस वीडियो में की गई अपील पर संज्ञान लें। वीडियो में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पद लोलपुता इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने इंदौर और मप्र के खिलाड़ियों के भविष्य को दाव पर लगा दिया है। कल 4 दिसम्बर को नेहरू स्टेडियम में शिवराजसिंह चौहान आदिवासी भाई-बहनों के वोट कबाड़ने के लिए स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट कर रहे हैं जिसमें 1 लाख आदिवासी भाई-बहनों को एकत्रित कर रहे हैं। हाई कोर्ट द्वारा एक मामले में स्पष्ट कहा था कि नेहरू स्टेडियम सिर्फ खिलाड़ियों के लिए है, किसी भी राजनीतिक या अन्य गतिविधियों के लिए हम परमिट नहीं करेंगे। फिर शिवराजसिंह चौहान क्या हाई कोर्ट से ऊपर है? वर्मा ने अधिकारियों पर भी सवाल उठाए कि इस शहर का कलेक्टर, कमिश्नर क्या हाई कोर्ट के आदेश से ऊपर है? यह मप्र के भाई-बहनों को यह सोचना होगा। भाजपा की पद लोलुपता इतनी बढ़ गई है, ये आपको न्याय करना होगा। मैं हाई कोर्ट से अपील करता हूं कि मेरे इस वीडियो पर संज्ञान लें। यह आप ही (हाई कोर्ट) का आदेश है कि यह नेहरू स्टेडियम खेल खिलाड़ियों के लिए है, अन्य गतिविधियों को कभी नहीं दिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।