Indore News – बांधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, बांध सुरक्षा में आर.टी.डी.ए.एस. तकनीक का उपयोग किया जाये : तुलसी सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

:: जल संसाधन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए ::

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि प्रदेश के बांधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मंत्री सिलावट ने आज मंत्रालय भोपाल में बांध सुरक्षा संबंधी बैठक में यह निर्देश दिए। सिलावट कहा कि वर्षा काल से पूर्व प्रदेश के सभी बांधों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट बनाई जाये। इसके लिये संभाग स्तरीय निरीक्षण समितियों का गठन हो, जो सभी मुख्य बांधों की सुरक्षा संबंधी ऑडिट रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करे।
मंत्री सिलावट ने गांधी सागर बांध की  सुरक्षा संबंधी जाँच समिति की रिपोर्ट पर चर्चा कर रिपोर्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिये। प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता बांध सुरक्षा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने बांधों की सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार द्वारा पारित नवीन बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 के प्रावधानों पर भी कर उन्हें शीघ्र लागू किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही बांध सुरक्षा के संबंध में पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन और विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट 5 दिन में प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण बांधों एवं नहरों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने, पुराने गेटों की मरम्मत एवं बांध सुरक्षा में नवीन तकनीक के उपयोग के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्य में तकनीक विशेषज्ञों की सहायता लेने को कहा।
मंत्री सिलावट ने कहा कि बांध सुरक्षा में नवीन तकनीक आर.टी.डी.ए.एस. प्रणाली का उपयोग किया जाये। यह एक चेतावनी प्रणाली है, जिससे अतिवृष्टि के समय बांध में जल की आवक को देखते हुए गेट खोलने और अन्य आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।
मध्यप्रदेश बांधों की सुरक्षा की सजगता को लेकर अग्रणी राज्य है। बांध सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन परियोजना के प्रथम चरण में प्राथमिकता के आधार पर पिछले 5 वर्षों में 25 बांधों का पुनरूद्धार किया जा चुका है। दूसरे चरण में 551 करोड़ रूपये के व्यय से 26 बांधों का सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।