Indore News – गुना हादसा -इंदौर से मथुरा दर्शन के लिए निकले परिवार का ड्राइवर से हुआ था झगड़ा, नशे में भगा रहा था बस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
इंदौर में पोटली में पहुंचे तीन बच्चों के शव
इंदौर से मथुरा दर्शन के लिए मिनी बस से निकले परिवारों के साथ शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा  हुआ था । गुना में चाचौड़ा के बरखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से मिनी बस भिड़ गई थी। टक्कर के साथ ही बस में आग लग गयी और 3 लोग जिंदा जल गए थे। हादसे में इंदौर के माधव शर्मा (20), दुर्गा (13) और खरगोन निवासी रोहित (19) की मौत हो गई थी। बस में कुल 28 लोग सवार थे। जब आग पर काबू पाया गया तो मृतकों के सिर्फ कंकाल ही मिल सके। सभी इंदौर के 60 फीट रोड स्थित द्वारिकापुरी में रहते थे।
तीनों बच्चों के शव पोटली में घर लाए गए। गाड़ी से जैसे ही तीनों शवों को उतारा गया, परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शर्मा परिवार के आने के पहले यहां अंतिम संस्कार के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। शनिवार देर शाम एक गली से एक साथ तीनों की शव यात्राएं निकलीं। अंतिम संस्कार पंचकुइयां में हुआ।

परिवार ने बताया कि बच्चों ने बस में ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठने की जिद की थी। ड्राइवर नितेश ने जहां बच्चे बैठे थे, उसी तरफ से बस, सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा दी। बच्चे नींद में थे। वे बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही जलकर उनकी मौत हो गई।

द्वारकापुरी इलाके की शनि मंदिर वाली गली में हादसे की खबर मिलने के बाद से ही सन्नाटा था। लोग एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने की बजाय शर्मा परिवार को ढांढस बंधा रहे थे। दुर्गा के पिता इस हादसे में घायल हुए हैं। उनका कहना है कि भगवान ने बच्चों पर ही क्यों कहर बरपाया। रोहित का परिवार भी इंदौर आकर बेटे को खोने के गम में डूब गया।

ड्राइवर से हुआ था झगड़ा 

इंदौर के 60 फीट रोड स्थित द्वारिकापुरी निवासी विकास चौबे ने बताया कि प्रवीण शर्मा और गली में रहने वाले उनके मामा जगदीश शर्मा और जीजा जगदीश शर्मा समेत अन्य रिश्तेदार गुरुवार रात दिवाली मनाने के बाद मथुरा दर्शन के लिए निकले थे। ड्राइवर नशे में था। देवास के पास इस बात को लेकर परिवार से ड्राइवर से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद गुना में हादसा हो गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।