Indore News – पटाखों से बिगड़ी की सेहत – इंदौर सहित MP के इन शहरो की हवा में पिछले हफ्ते से ढाई गुना ज्यादा रहा वायु प्रदूषण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

शहर में दीपावली की रात जहां पूरा शहर जगमगा रहा था वहीं पिछले साल कोरोना के चलते इस बार आतिशबाजी को लेकर उत्साह चरम पर रहा। शाम को शुरू हुई आतिशबाजी देर रात तक जारी रही। अति उत्साह में लोगों ने आनंद तो भरपूर लिया लेकिन पटाखों के धुएं ने वायु प्रदूषण का काफी हद तक खराब किया। इसका असर यह रहा कि शहर में इस रात साल का सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण रहा। पिछले हफ्ते 28 अक्टूबर को जहां Air Quality Index (वायु प्रदूषण) 130 था, वहीं दीपावली की रात 4 नवम्बर को रात 11 से 1 के बीच सबसे ज्यादा 311 (करीब ढाई गुना) रहा। म.प्र. पॉल्युशन बोर्ड के पैरामीटर के लिहाज से यह लेवल Respiratory illness on prolonged exposure (लंबे समय तक सांस लेने की बीमारी) का है जो काफी घातक है।

वैसे शहर में पॉल्युशन बोर्ड ने अपने चार उपकरण लगाए हैं। इनमें से डीआईजी ऑफिस (छोटी ग्वालटोली), कोठारी मार्केट, विजय नगर व पोलोग्राउण्ड है। इनमें से डीआईजी ऑफिस वाला उपकरण मुख्य है जिसकी सेंट्रल बोर्ड द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है। रात 11 से 1 के बीच यहां 311 वायु प्रदूषण दर्ज किया जबकि बाकी तीन स्थानों पर लगे सिस्टम से स्थानीय पॉल्युशन बोर्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार रात तक अपडेट नहीं लिया था।

पिछले हफ्ते की स्थिति

(Air Quality Index)

    • 28 अक्टूबर को 130
    • 29 अक्टूबर को 145
    • 30 अक्टूबर को 144
    • 31 अक्टूबर को 145
    • 1 नवम्बर को 212
    • 2 नवम्बर को 174
    • 3 नवम्बर को 165
    • 4 नवम्बर को 311 (रात 11 से 1 के बीच)
  • मध्य प्रदेश के अन्य शहरों के ये रहे हाल
    • मध्य प्रदेश में भी दीपावली पर जमकर चले पटाखों का असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई शहरों की हवा खराब हुई है. सबसे ज्यादा हवा ग्वालियर शहर की खराब हुई है. रात में थोड़े पटाखों के कारण शहर की एयर क्वालिटी ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. ग्वालियर के सीटी सेंटर में  एयर क्वालिटी इंडेक्स  332 स्तर पर पहुंच गया.
इंदौर में एयर क्वालिटी एनडेक्स 211 पर दर्ज की गई. जबलपुर में 156 पर दर्ज हुई. जबकि राजधानी भोपाल का एयर क्वालिटी एनडेक्स कल देर रात तक 221 था. जो अब  घटकर 149 पर पहुंच गया. इस तरह कहा जा सकता है कि अन्य शहरों की अपेक्षा भोपाल की हवा थोड़ी बेहतर हैं. हालांकि राजधानी में भी पटाखों से प्रदूषण का असर देखने को मिला है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।