Indore News in Hindi – इंदौर की बड़ी ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
7 Min Read

Contents

Indore News in Hindi-1

स्थानीय निर्वाचन-2022 : राजनैतिक दल या अभ्यर्थी ऐसा कोई व्यवहार, कार्य और आचरण नहीं करें, जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का हो उल्लंघन

 
इंदौर। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के दिनांक से निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक प्रभावशील रहेंगे। राजनैतिक दलों और अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे ऐसा कोई भी कार्य, व्यवहार एवं आचरण नहीं करें, जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो।
जारी आदर्श आचरण संहिता में कहा गया है कि किसी भी दल या अभ्यर्थी को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे या उनमें विद्वेष या तनाव पैदा हो। मत प्राप्त करने के लिए धार्मिक, साम्प्रदायिक या जातीय भावनाओं का सहारा नहीं लिया जाना चाहिये। पूजा के किसी…

Indore News in Hindi-2

स्थानीय निर्वाचन – 2022 : इंदौर जिले में पंचायत निर्वाचन के लिये चौथे दिन 542 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए

इंदौर। पंचायत निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन आज 02 जून को विभिन्न पदों के लिए कुल 542 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किए। इनमें से जिला पंचायत सदस्य के लिए 06, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 29, सरपंच पद के लिए 256 तथा पंच पद के लिए 251 नामांकन दाखिल किए गये।

Indore News in Hindi-3

बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली में घुसने से मौत

इन्दौर। लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस जाने पर एक मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गई मामला गांधीनगर थाने का है जहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी कलमेर में लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार युवक पीछे से जा घुसा जिससे उसकी मौत हो गई। गांधीनगर पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम महेंद्र पिता मंसाराम बघेल 24 साल निवासी ग्राम रोजड़ी काकड़ हातोद है। घटना जंबूडी टॉवर के आगे बड़ी कलमेर रोड की है। मृतक महेंद्र बघेल अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सड़क पर लापरवाही पूर्वक खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसा , जिसमें वह घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ 304 का केस दर्ज किया है।

Indore News in Hindi-4

आशिक की बाईक खंभे से भिड़ी पीछे बैठे आरिफ की मौत

इन्दौर। समीपस्थ ग्राम हातोद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार बिजली के खंभे से जा भिड़े, जिससे बाईक पर पीछे बैठे बुजुर्ग को गंभीर चोट आई और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हातोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदरखा रोड पर आरिफ उम्र साठ वर्ष को अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर आशिक जा रहा था , तभी उसने अचानक से बाईक को तेजी से दौड़ाना शुरू किया स्पीड ज्यादा होने से वह बाईक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधा बिजली के खंभे में जा घुसा। बाइक के बिजली के खंभे से भिड़ने पर पीछे बैठे बुजुर्ग को सिर तथा शरीर पर अन्य जगह गंभीर चोट आई उसे तुरंत एमवाय ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया । पुलिस ने मामले में आशिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Indore News in Hindi-5

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश, विवादास्पद बंदियो को किया जाएगा स्थानांतरित

इंदौर। प्रदेश के जेल महानिदेशक ने सभी सेंट्रल और जिला जेलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कड़े कदम उठाएं। जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को फिर चाक-चौबंद बनाने के लिए उन बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है जो जेल में आए दिन विवाद करते हैं। ऐसे बंदी जो एक ही जेल में लंबे समय से सजा काट रहे हैं और जेल में उनका रिकार्ड ठीक ठाक नहीं है , उनकी सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी जाए ताकि उन्हें अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जाए। इंदौर सेंट्रल जेल के 20 से ज्यादा ऐसे बंदियों को उज्जैन , भोपाल , रीवा , सतना जेल भेजा जा सकता है।

Indore News in Hindi-6

झगड़े की एफ आई आर के बाद प्रताड़ित किये जाने पर युवक ने की आत्महत्या

इंदौर। मृतक शुभम पिता रमेश निवासी बड़ी ग्वालटोली के परिजन ने बताया कि उसे नीलेश टकारे, करण और कान्हा प्रताड़ित करते थे। मामलें में जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले तीनों उसके पीछे चाकू लेकर दौड़े थे, तब बचाव में शुभम ने उन पर ईंट से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन लोगों ने शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। आरोप है कि उसी एफआईआर के दम पर ये लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे और समझौते के रूप में रुपयों की मांग कर रहे थे। कल भी सभी उसके घर के बाहर पहुंचे और धमकाने लगे तो शुभम व उसके घरवालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था लेकिन घर के दरवाजे पर बार बार दस्तक दिए जाने से डरकर शुभम ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

Indore News in Hindi-7

रूई के गोडाउन में आग , 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

इन्दौर। एम आर 10 स्थित एक रुई के गोडाउन में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि एमआर 10 के पास होटल ग्रीन के समीप एसके टेक्सटाइल के गोडाउन में आग लग गई है। इस पर फायर ब्रिगेड के करीब आधा दर्जन दमकलकर्मी वहां पहुंचे और पानी की बौछारें कर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग में गोडाउन में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। गोडाउन संचालक सुमित अग्रवाल के अनुसार आग में करीब 10 लाख रुपए से अधिक का माल जलकर राख हो गया है,आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।