इंदौर का हवाई अड्डा फिर 24 घंटे चालू रहेगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News in hindi – इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर सात माह बाद फिर देर रात और अलसुबह उड़ानें आ-जा सकेंगी। 30 अक्टूबर से विमानतल 24 घंटे खुला रहेगा। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है।

इसमें कुछ उड़ानों के समय में भी बदलाव हुआ है। इंदौर में रात की आखिर उड़ान ढाई बजे की होगी, जो पुणे से आएगी, जबकि सुबह 5 बजे बेंगलुरु के लिए इंदौर से विमान रवाना होगा।

अभी तक आखिरी फ्लाइट 11 बजे आती थी और सुबह छह बजे मुंबई के लिए पहली उड़ान जाती थी। इस कारण एयरपोर्ट रात में बंद कर दिया जाता था, लेकिन अब उड़ानों के बदलाव के बाद 24 घंटे एयरपोर्ट चालू रहेगा, इससे भविष्य में उड़ानों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि 24 घंटे विमानतल खुला रहने से कई कंपनियां यहां अपने विमान पार्क कर सकती हैं। इससे अलसुबह की उड़ानें भी संचालित हो जाती हैं।

कम हो गई उड़ान
कोरोनाकाल के पहले इंदौर की एयर कनेक्टिविटी देश के कई शहरों से हो गई थी। इंदौर से 100 उड़ानें संचालित होती थीं, जो अब घटकर 70 रह गई हैं। फिलहाल इंदौर से नई दिल्ली, मुबंई, कोलकता, चेन्नई, हैदराबाद, चंडीगढ़, गोवा, बेलागावी, किशनगढ़, नागपुर, जम्मू, जोधपुर, जबलपुर, बिलासपुर, ग्वालियर, रायपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद और गोंदिया के लिए इंदौर से उड़ानें संचालित होती हैं। इस बार विंटर शेड्यूल में नई उड़ानें शहर को नहीं मिली हैं। 30 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल की अवधि 26 मार्च तक रहेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।