Indore News –  इंदौरी रहे सावधान – प्रदेश के साथ ही   इंदौर  में डेंगू के मरीज बढे, 17 नए केस आए सामने 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read
Indore News. डेंगू का खतरा प्रदेश के साथ साथ इंदौर में भी बढ़ता जा रहा है, इंदौर में रविवार को डेंगू के 17 नए मरीज मिले। जिले में अब मरीजों की कुल संख्या 139 हो गई है। इसी बीच, स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अब तक 45,500 जगहों से लार्वा सैंपल लिए जा चुके हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुभम पैलेस कॉलोनी, खातीवाला टैंक, स्कीम नंबर 51, महालक्ष्मी नगर, साउथ तुकोगंज (सहज अस्पताल), शिव सिटी, महेश गार्ड लाइन, भमोरी, आनंदपुरी, गणेश नगर, खंडवा रोड, एलआईजी व खातीवाला टैंक में डेंगू के मरीज पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को इंदौर के राजेंद्र, क्लर्क कॉलोनी, सांई सिटी, स्कीम 78, न्यू गौरी नगर, स्कीम 134, सांई सिटी, ओल्ड पलासिया क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले थे। इनमें से न्यू गौरी नगर व ओल्ड पलासिया में पहले भी मिल चुके हैं। इनके सहित अब कुल संख्या 139 हो गई है। जिस प्रकार तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, यह डेंगू के डेन-2 स्टेज है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल के मुताबिक डेन-2 के वही लक्षण हैं, जो डेन-1 के हैं, लेकिन जब मरीजों संख्या बढ़ने लगती है, तो यह डेन-2 स्टेज कहलाती है।

जनवरी से अब तक साढ़े 45 हजार घरों का सर्वे कर चुके हैं

डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख मलेरिया विभाग का मैदानी अमला सिर्फ वहां सर्वे कर रहा, जिन इलाकों से मरीज मिले। अन्य इलाकों में सर्वे नहीं करा रहा। जनवरी से अब तक 45 हजार 500 घरों का सर्वे हुआ। इनमें से 938 जगह डेंगू का लार्वा मिला। अधिकारियों के मुताबिक हर महीने 10 से 12 हजार घरों का सर्वेे कर रहे। मलेरिया शाखा में 50-60 कर्मचारी हैं। कई को सीएमएचओ, सिविल सर्जन और अन्य जगह अटैच कर रखा है। मैदान में काम करने के बजाय सभी कर्मचारी बाबू का काम कर रहे हैं। एमजीएम मे डेंगू के सैंपलों की संख्या 30 गुना बढ़ गई है।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी डेंगू के स्ट्रेन की जांच

एमजीएम मेडिकल कालेज में अभी डेंगू के वायरस की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की माइक्राेबायलाजी विभाग की एचओडी डा. अनीता मूथा के मुताबिक अभी हर रोज हमारे पास शाम तक जितने भी डेंगू के सैम्पल आ रहे है। उनकी जांच करने के बाद रात तक सीएमएचओ को सूचना दे रहे है। मरीज को एक दिन बाद डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिल रही है। हम जल्द ही डेंगू के स्ट्रैन की जांच कॉलेज में मौजूद पीसीआर मशीन में करेगें। अभी हमारी लैब में 92 सैम्पल की एक साथ जांच की सुविधा हैं

डेंगू का वायरस से बचने के लिए रखे सावधानी

– सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे।

– पूरे बदन ढके हुए कपड़े पहने।

– अपने आसपास कही भी पानी जमा न हाेने दे।

-घरों में रखे कूलर, टंकी या अन्य जगह जहां पानी सात दिन से ज्यादा समय के लिए इकटठा रहे, उसे सप्ताह में एक बार उसे खाली कर सफाई करे।

-मच्छररोधक दवाओं का उपयोग करे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।