Indore News – इंदौर स्वच्छता के साथ देश का सबसे सुरक्षित शहर बने – मंत्री सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था के बाद पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा हुई
* मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

इंदौर। इंदौर ने स्वच्छता में देश में सिरमौर बन कर सभी को गौरवान्वित किया है। अब उसी श्रृंखला में रहने के लिए देश का सबसे सुरक्षित शहर भी बने।
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली के बाद यह इंदौर के सभी नागरिकों की भावना है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी में पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र और एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया के साथ बैठक में यह बात कही।
मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में पुलिस के साधन और संसाधन लगातार बढ़ाए जा रहे है। पुलिस कमिश्नरी संरचना का और बेहतर सुदृढ़ीकरण हो, इस बाबत गत दिवस इंदौर आए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से उनकी विस्तार से चर्चा हुई है।
मंत्री सिलावट ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर पुलिस को सख्त होना चाहिए। गुंडों को पुलिस कड़ा सबक सिखाए।
पुलिस का सूचना तंत्र परिणाममूलक बने और ड्रग्स नशे जैसी बुराइयों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो।
श्री सिलावट ने कहा कि पुलिस जनसुनवाई का भरोसेमंद तंत्र विकसित करें। आम आदमी अपनी समस्या एक निर्धारित और निश्चित फ़ोरम पर बता सके, ऐसा जतन पुलिस को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संवाद, सुनवाई और सुशासन हमारा मंत्र होना चाहिए। उन्होंने शहर में गठित विभिन्न शांति समितियों से संवाद और पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद उनके सुझाव लिए जाने पर ज़ोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोविड अनुकूल व्यवहार के पालन में पुलिस की महती भूमिका है। नगर निगम और प्रशासन के साथ पुलिस भी इस संबंध में अपनी भूमिका निभाए।
बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि इंदौर में ड्रग्स के एडिक्ट के लिए एक बड़ा और व्यवस्थित पुनर्वास केंद्र संचालित होना बेहद जरूरी है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया ने बैठक में कहा कि इंदौर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की और विस्तार की आवश्यकता है।
शहर में 25 लाख से अधिक गाड़ियां हैं, ऐसे में सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। श्री कपूरिया ने बताया कि यातायात की सफलता के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।