Indore News – इंदौर कमिश्नर ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण दिए निर्देश, जाने  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 Indore News. कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शु्क्रवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, एमवाय हॉस्पिटल, चाचा नेहरू हॉस्पिटल एवं कैंसर हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन अस्पतालों में ऑक्सीजन यूनिट्स की स्थिति जानी। वैसे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अभी कुछ यूनिट्स में काम बाकी हैं लेकिन अक्टूबर माह के अंत तक डायलिसिस व कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू की जाएगी। इससे इंदौर सहित आसपास के जिलों के मरीजों का इसका लाभ मिलेगा।

दरअसल, उनका दौरा संभावित तीसरी लहर को लेकर शुरू किए गए ऑक्सीजन प्लांट्स की तैयारियों को लेकर था। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन यूनिट लगाए जा रहे हैं। इसमें सात सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन यूनिट इंस्टॉल हो चुके हैं जो 10 दिनों में काम करने लगेंगे। इन ऑक्सीजन यूनिट्स में लिक्विड तथा एयर सेपरेशन के माध्यम से ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जाएगी।

ऐसे ही एक्सीडेंटल ट्रॉमा सेंटर, चाचा नेहरू हॉस्पिटल में डेडीकेटेड पीडियाट्रिक आईसीयू तथा माइक्रोबायोलॉजी लैब के लिए करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। इसमें बेहतर सेवाएं देने के साथ तीसरी लहर की तैयारियों में खर्च होने वाली राशि भी है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही कमिश्नर ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एंजियोग्राफी की सुविधा शुरू करने में आ रही बाधाओं को समझा और कहा इसे जल्द से जल्द शुरू करने को कहा था। इसके साथ ही यहां टेक्निशियन्स सहित अन्य पदों की नई नियुक्तियां भी जल्द करने की बात भी कही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।