Indore News – स्व. सुश्री लता मंगेशकर की स्मृति में इंदौर डाक विभाग आयोजित करेगा 12 दिवसीय प्रदर्शनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री बृजेश कुमार ने बताया है कि इंदौर में जन्मी स्व. सुश्री लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय डाक विभाग, इंदौर परिक्षैत्र, 22 फरवरी को शाम 4 बजे इंदौर जीपीओ में एक विशेष आवरण आयोजित करेगा।

लता जी को आदरांजली स्वरूप इंदौर जीपीओ में एक डाक टिकट प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। स्वरकोकिला लता मंगेशकर संगीत और सिनेमा का पर्याय थीं। इस प्रदर्शनी में लताजी सहित फिल्म जगत की भारतरत्न प्राप्त हस्तियां पंडित रविशंकर, पंडित भीमसेन जोशी, एम.एस. सुब्बलक्ष्मी, सत्यजीत रे, बिस्मिल्लाह खान तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हस्तियां, संगीतकारों, गायकों, अदाकारों, भारतीय सिनेमा के 75 वर्ष और 100 वर्ष पर डाक विभाग द्वारा जारी विभिन्न डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण और विशेष आवरण प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में लताजी के भाई श्री हृदयनाथ मंगेशकर पर विशेष आवरण, दक्षिण के मशहूर अभिनेता रजनीकांत के मेघदूत पोस्टकार्ड और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत फिल्मों के कवर, अंतर्देशीय पत्र, गांधीजी और चार्ली चैपलिन पर जारी प्रथम दिवस आवरण दर्शनीय होगा।

डाक टिकिट प्रदर्शनी में श्री एस सी जैन, श्री राजेश शाह और श्री सुरेश भागचंदानी तथा फिलाटेली ब्यूरो इंदौर जीपीओ के प्रदर्श प्रदर्शित किए जायेंगे। प्रदर्शनी को 22 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक (रविवार और अवकाश को छोड़कर) कार्यालय समय में देखा जा सकेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।