Indore News – इंदौर से देवास उज्जैन गरोठ नया फोरलेन बनेगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे से जोड़ेंगे

Indore News. केंद्र सरकार का भूतल परिवहन मंत्रालय दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे बना रहा है। इस सड़क के बनने से मुंबई से दिल्ली की यात्रा बहुत कम समय में पूरी हो जाएगी और समय व ईंधन की बचत होगी। इसी एक्सप्रेस हाइवे से इंदौर को देवास उज्जैन गरोठ होकर जोड़ा जाएगा। अभी इंदौर से गरोठ का सफर करीब 240 किलोमीटर है। इसे पूरा करने में पांच घंटे लगते है। नया फोरलेन बनने पर यह सफर 190 किलोमीटर का रह जाएगा। पचास किलोमीटर दूरी घटकर दो घंटे में सुर पूरा हो सकेगा। एक्सप्रेस हाइवे मंदसौर रतलाम झाबुआ होकर मुंबई दिल्ली को जोड़ेगा। म.प्र. में इसकी लंबाई 245 किलोमीटर रहेगी। सौ किलोमीटर 2022 तक पूरा 245 किलोमीटर पूरा हो जाएगा। मुंबई से दिल्ली के बीच एक्सप्रेस हाईवे 1350 किलोमीटर रहेगा और दिल्ली से मुंबई का सफर तेज रफ्तार से मात्र 12 घंटों में पूरा हो जाएगा। म.प्र. में 214 पुल, 511 पुलियाएं, 100 छोटे बड़े अंडर पास व फ्लाय ओवर इस सड़क पर बनाए जा रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।