Indore News: ज़हरीले पदार्थ से इंदौर के युवक युवती की मृत्यु, दोनों परिवार हैरान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News: घटना राउ थाना इलाके में ब्रिज बिहार कॉलोनी की है. ज़हरीला पदार्थ खाने से दोनों युवक युवती की हालत बिगड़ती चली गई और फिर उन दोनों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. युवक के दोस्त ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भिजवाया. लड़की की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई. लड़के ने 6 घंटे बाद दम तोड़ दिया. हैरानी की बात है की दोनों के परिवार वाले युवक युवती को नहीं जानते.

Indore News: इंदौर जिले में युवक-युवती की संदिग्ध मौत हो गई. लड़के के घरवालों को लड़की की जानकारी नहीं, लड़की के घरवाले लड़के को नहीं जानते. पुलिस ने वारदात वाली जगह को सील कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, रजत जाधव ब्रिज विहार कॉलोनी के संजय नगर में रहना था.. बुधवार शाम उससे मिलने सुनीता पटेल पहुंची थी. उस वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था. दोनों एक साथ एक ही फैक्ट्री में काम करते थे. घर पर दोनों ने जहरीले पदार्थ खा लिया. जब हालत बिगड़ने लगी तो रजत ने अपने दोस्त गुलशन को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी. गुलशन जब तक घर पहुंचता तब तक दोनों की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी.

 

दोनों के परिवार वाले युवक युवती को नहीं जानते

गुलशन ने तुरंत रजत के परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और दोनों को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया. युवती की हालत चिंताजनक थी, इसलिए उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. छह घंटे बाद रजत की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक-युवती की मौत से पूरा परिवार हैरान है. इस घटना के पीछे की वजह उन्हें समझ नहीं आ रही. क्योंकि, युवक के परिवार को युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं. परिवार का कहना है कि लड़की को कभी देखा तक नहीं. वहीं, लड़की के घरवालों को भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं. उन्हें इस घटना का तब पता चला जब अस्पताल से उनके पास फोन गया.


पुलिस ने सील किया घटनास्थल
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने दोनों की संदिग्ध मौत मानकर केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार के सदस्यों को युवती का मोबाइल भी नहीं मिला है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया. जांच अधिकारी रमेश कुमार के मुताबिक युवक-युवती की मौत की परिजनों के पास अधिक जानकारी नहीं है. इसलिए बयानों से भी स्थति स्पष्ट नहीं हो पा रही. फिलहाल पूरे मामले में जांच की जा रही है. शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का बारीकी परीक्षण करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।