Indore News – महादेव सेना के रुद्र अभिषेक में योगी को विजय श्री दिलाने के लिए पहुँचे जोगेन्द्रसिंह सिंह भदौरिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Religion news इंदौर। महादेव सेना द्वारा सतत चल रहे योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं ह्यूमन राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगेन्द्रसिंह भदौरिया, पत्नी उपदेश भदौरिया के साथ अभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया।
जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि देश ही नही, विदेश की निगाह उत्तर प्रदेश चुनाव पर है और जिस प्रकार योगी जी ने राम मंदिर अयोध्या, काशी विश्वनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के विकास में जो योगदान है वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया और न ही कोई कर पायेगा।
योगी जी ने उत्तर प्रदेश में 5 साल में धार्मिक विकास रोजगार के क्षेत्र में कार्य करके ये सिद्ध किया है कि उत्तर प्रदेश को एक संत योगी महात्मा भी मजबूती से चला सकते है। निश्चित जनता का विश्वास 10 मार्च को योगी जी के समर्थन में आएगा।
रुद्र अभिषेक विख्यात पंडित भावेश शुक्ला, हर्ष दुबे ने करवाया। महादेव सेना संस्थापक लाखनसिंह तँवर, मीडिया प्रभारी रोहित कश्यप, गजेन्द्रसिंह चौहान, चेतन गोस्वामी, विजेंदर सिंह चौहान आदि शामिल हुए। सभी ने योगी जी के लिए महादेव जी से प्रार्थना भी महामृत्युंजय जप करके की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।