Indore News – इंदौर जू से भागा तेंदुआ 48 घंटे बाद भी नहीं मिला

sadbhawnapaati
2 Min Read

Indore News. इंदौर में जू से भागे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और जू प्रबंधन के कर्मचारियों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने हेलोजन लगाकर सर्च किया। 48 घंटे बीतने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। जहां-जहां तेंदुए के पग मार्क और खून के निशान मिले, वहां-वहां तीन पिंजरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरों में मटन रखा गया। इन पर सीसीटीवी रूम से नजर रखी जा रही है। तेंदुए के ट्रैक होते ही वॉकी-टॉकी पर चर्चा करते हुए कर्मचारी उसे पकड़ लेंगे। वहीं, जहां-जहां उसका मूवमेंट दिखाई दे रहा है, वहां-वहां हाई मास्क लगाकर रोशनी की गई है। जू में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।

दो दिन पहले पिंजरा तोड़कर भागा तेंदुआ ZOO में ही है। सुबह 4 बजे एक कर्मचारी ने तेंदुए को देखा और गुर्राने की आवाज सुनी। इसके बाद यह बात तय हो गई कि तेंदुआ जू में ही है। इसके बाद शहर में तेंदुए के होने की दहशत से राहत मिली है। जू के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने भी कैमरे में भागते हुए किसी जानवर की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने अब भी तेंदुए को लेकर स्पष्टता जाहिर नहीं की है। खंडवा, बुरहानपुर और जू की टीमें उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।

Contents
Indore News. इंदौर में जू से भागे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और जू प्रबंधन के कर्मचारियों ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने हेलोजन लगाकर सर्च किया। 48 घंटे बीतने के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। जहां-जहां तेंदुए के पग मार्क और खून के निशान मिले, वहां-वहां तीन पिंजरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरों में मटन रखा गया। इन पर सीसीटीवी रूम से नजर रखी जा रही है। तेंदुए के ट्रैक होते ही वॉकी-टॉकी पर चर्चा करते हुए कर्मचारी उसे पकड़ लेंगे। वहीं, जहां-जहां उसका मूवमेंट दिखाई दे रहा है, वहां-वहां हाई मास्क लगाकर रोशनी की गई है। जू में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
Share This Article