Indore News – मेंटल हॉस्पिटल परिसर में मानसिक रोग से मुक्तजनों के पुनर्वास के लिये किया जाएगा लॉग स्टे होम का संचालन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
बाणगंगा स्थित मॅटल हॉस्पिटल परिसर में मानसिक रोग से मुक्तजनों के पुनर्वास के लिये लॉग स्टे होम का संचालन किया जायेगा। यह केन्द्र सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित होगा।
इस लॉग स्टे होम पर चिकित्सीय नियंत्रण अधीक्षक मानसिक रोग चिकित्सालय प्रशासकीय नियंत्रण संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग का होगा, समन्वय भारतीय रेडक्रास सोसायटी इंदौर द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं।
जारी आदेशानुसार इस लॉग स्टे होम के संचालन के लिये आर्शीवाद नशा मुक्ति केन्द्र को आवंटित भवन में संचालित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि एक ही अस्पताल में दो नशामुक्ति केन्द्र संचालित होने से आर्शीवाद नशामुक्ति केन्द्र का संचालन बंद कर दिया गया है।
एक नया नशा-निवारण केन्द्र का संचालन अधीक्षक मेंटल हॉस्पिटल द्वारा किया जा रहा है। उक्त परिसर में ही आर्शीवाद नशामुक्ति केन्द्र का संचालन रेडक्रास सोसायटी इंदौर द्वारा भी किया जा रहा था।
एक ही परिसर में दो नशामुक्ति केन्द्र होने से आर्शीवाद नशामुक्ति केन्द्र द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र को बंद करते हुए भर्ती मरीजों को मेंटल हॉस्पिटल के नशा-निवारण केन्द्र में स्थानांतरित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
आर्शीवाद नशामुक्ति केन्द्र के रिक्त भवन में मानसिक रोगमुक्तजनों के लिए लॉग स्टे होम खोले जाने की अनुमति प्रदान की गयी है। आर्शीवाद नशामुक्ति केन्द्र के स्टॉफ का उपयोग आवश्यकतानुसार लॉग स्टे होम में लिया जायेगा, जिसके मानदेय इत्यादि का भुगतान लॉग स्टे होम की गाइडलाइन अनुरूप सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जायेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।