Indore News – इंदौर जिले में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया मोहर्रम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

Indore News: इंदौर में 20 अगस्त को मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा शासन द्वारा जारी की गई। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीआईजी मनीष कपूरिया, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर सिंह ने डीआईजी कपूरिया के साथ जवाहर मार्ग स्थित मुकेरीपुरा मस्जिद, बड़वाली चौकी, बम्बई बाजार आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष मुस्लिम संप्रदाय के सभी प्रमुख व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन तथा शांति समिति द्वारा घर पर रहकर त्यौहार मनाने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का संकल्प लिया गया था। इस संकल्प को प्रत्यक्ष रूप देते हुए समाज के सभी प्रमुख व्यक्तियों एवं लोगों ने घर पर ही रहकर मुहर्रम त्यौहार मनाया तथा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण रूप से प्रशासन का सहयोग किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए तथा फोर्स मोबिलाइजेशन भी किया गया था। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने की समझाइश भी दी जा रही थी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के उद्देश्य से फैलाई जा रही भ्रामक खबरों पर भी प्रशासन द्वारा सख्त नजर रखी गई थी। ऐसे असामाजिक व्यक्ति जिनके द्वारा उक्त तरह की भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही थी उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।