Indore News – 2 साल बाद फिर शुरू दिव्यांग विद्यार्थियों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल, आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कोरोना के कारण दिव्यांग विद्यार्थियों की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति का पोर्टल करीब दो साल से बंद रहा। स्कूल और कालेज भी बंद रहे। इस कारण विद्यार्थी भी अपने घरों को चले गए और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए।
अब पोर्टल फिर शुरू हुआ है और छात्रवृत्ति की आनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू हुई है। इंदौर जिले के शत- प्रतिशत दिव्यांग छात्र और छात्राओं को भारत सरकार की दिव्यांग छात्रवृत्ति की योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि सत्र 2021-22 के लिए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र और छात्राओं को प्राप्त होने वाली प्री मैट्रिक (कक्षा 9वीं एवं 10वीं), पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 11वीं एवं 12वीं) और स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य सभी उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन के लिए आनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
आवेदक और शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के http:www.scholarships.gov.in पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि प्री मैट्रिक के लिए 15 नवंबर 2021 और पोस्ट मैट्रिक, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य सभी उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए 30 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।