Indore News – महिला ड्राइवर द्वारा संचालित प्रदेश की पहली यात्री बस का संचालन प्रारंभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे ने थामा आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का स्टीयरिंग

सदभावना पाती 

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड इंदौर द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन तथा उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आज से महिला ड्राइवरों द्वारा संचालित प्रदेश की पहली यात्री बस का संचालन शुरू किया गया। इस बस में प्रति दिन लगभग दो हजार महिलाएं सफर कर सकेंगी। इस पिंक बस में आज से आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का स्टेयरिंग महिला ड्राइवरों के हाथों में आ गया है। इस बस में परिचालक भी महिलाएं ही रहेंगी।
इस पिंक बस को आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर तथा नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो महिला ड्राइवर रितु नरवाले और अर्चना कटारे को आई बस चलाने का एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पिछले दिनों महिला ड्राइवरों के साथ पिंक बस का ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक किया गया। इसके बाद इन बसों का संचालन शुरू किया गया। यह पिंक बसें सीसीटीवी कैमरे, ऑन बोर्ड यूनिट, सेंसर डोर के साथ महिला सशक्तिकरण संबंधी सुविचारों से सुसज्जित है। ये बसें महिला ड्राइवर के साथ प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 5 फेरे (निरंजनपुर – राजीव गांधी – निरंजनपुर) लगाएंगी। (तत्पश्चात बस का संचालन महिला परिचालक के साथ रात्रि 10:15 तक किया जायेगा।) प्रतिदिन इन दो पिंक बसों में लगभग 2000 महिलाएं सफर कर सकेंगी। इन बसों में लक्ष्मी असवरा और पुष्पा चौहान परिचालक के रूप में कार्यरत हैं।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि प्रदेश में पहली बार महिला ड्राइवरों के साथ यात्री बसों का संचालन इंदौर से प्रारंभ हुआ है। एआईसीटीएसएल की प्राथमिकता में महिला आत्मनिर्भरता विषय सदैव से है। बीआरटीएस पर नियुक्त महिला टिकट इश्यू हो अथवा शहर में पहली बार संचालित किए गए महिला ई रिक्शा संचालन की ट्रेनिंग और अब महिला ड्राइवर के साथ यात्री बस इसके बेहतर उदाहरण है। भविष्य में भी इस प्रकार के सशक्तिकरण की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य करने हेतु एआईसीटीएसएल प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।