Indore News – शहर के 41 अस्पतालों में से अभी तक 15 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

15 अगस्त तक सभी 41 अस्पतालों में लग जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट

Indore News. कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से शहर ने जो हालात देखे है उसको सोच कर भी रूह काँप जाती है, तभी से प्रशासन इसको सुधार के उपाय में लगा है  शहर के 41 अस्पतालों में से अभी तक 15 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं और बचे हुए अस्पतालों में अगले माह तक प्लांट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। यह जानकारी अस्पतालों में लगाए जा रही ऑक्सीजन प्लांट की समीक्षा के लिए गठित कमेटी ने कही। इस समिति में अध्यक्ष मधु वर्मा, सदस्य डॉ. निशांत खरे, समिति के सदस्य सचिव तथा अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीएस. सैत्या ने विभिन्न अस्पतालों का भ्रमण कर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य का मौका मुआयना कर समीक्षा की।
समिति ने बुधवार को एमटीएच अस्पताल का निरीक्षण किया और बताया कि यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद समिति ने एसएनजी, एसएमएस सिनर्जी तथा इंडेक्स अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि तीनों अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम पूरा हो गया है।
विदित हो कि इंदौर जिले में 52 करोड़ रूपये की लागत से 41 आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनमें से 15 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गये है और शेष 26 आक्सीजन प्लांट की स्थापना का काम 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष मधु वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य हर हाल में निर्धारित अवधि तक पूरा कर लिया जाए। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शहर के अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौत हो गई थी। उस समय सेना के हवाई जहाज से ऑक्सीजन के टैंकर बुलवाए गए थे। जनता शासन प्रशासन ऑक्सीजन के लिए हैरान परेशान थे |
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।