Indore News – तीसरी लहर को लेकर लोग लापरवाह, मेडिकल फ्रंट पर कर रहा तैयारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News. कलेक्टर मनीष सिंह ने तीसरी लहर की आशंका को लेकर कहा है दक्षिण के राज्यों और महाराष्ट्र में केस बढ़ने की खबरें चिंता बढ़ा रही हैं। लॉकडाउन सहित अन्य बंदिशें समाप्त होने के बाद से शहर के लोग भी कोविड गाइड लाइन के पालन में लापरवाह हो रहे हैं, यह हालत बेहद चिंताजनक हैं। जाल सभागृह में छात्रों की फीस माफी समारोह पश्चात कलेक्टर मनीष सिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा अभी तीसरी लहर जैसा कोई खतरा इंदौर सहित प्रदेश में तो सामने नहीं आया है लेकिन केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जिस तेजी से संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आ रहे है वह हमारी भी चिंता बढ़ाने वाले हैं।

तीसरी लहर से निपटने को लेकर कलेक्टर का कहना था मेडिकल फ्रंट पर हमारी तैयारियों में कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन की व्यवस्था भरपूर है, निजी अस्पतालों में भी प्लांट तैयार हैं। अस्पतालों में बेड के इंतजाम में कमी नहीं है। छोटे बच्चों के मान से भी चिकित्सा उपचार संबंधी माकूल इंतजाम कर लिए हैं। हमारे लिए प्लस पॉइंट यह है कि इंदौर के शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। चिंता की बात यह है कि कोरोना संबंधी सारी सख्ती के बाद जनजीवन सामान्य होने से अधिक लापरवाह होता जा रहा है। शादी समारोह में लोग मॉस्क का उपयोग करना भूलते जा रहे हैं, जबकि तीसरी लहर की भयावहता को टालने के लिए मॉस्क, डिस्टेंस और सैनिटाइजर का उपयोग ही विकल्प है।

आज 57 सेंटरों पर लगेंगे टीके, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
सोमवार को शहर में टीकाकरण निर्धारित 57 सेंटरों पर कराया जा सकता है। सीएमएचओ बीएस सेत्या के मुताबिक सोमवार के लिए वैक्सीनेशन के 20 हजार डोज प्राप्त हुए हैं। फर्स्ट और सेकंड दोनों डोज लगाए जाएंगे। डॉ सेत्या ने स्पष्ट किया टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा। सेंटर पर स्लॉट बुक करने संबंधी व्यवस्था अब नहीं है। जिन लोगों ने स्लॉट बुक कराया और पंजीयन की सूचना भी मिल गई है उन्हें ही टीके लगाए जाएंगे।
[/expander_maker]
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।