Indore News – इंदौर जिले में भी एक से पांच मार्च तक चलाया जाएगा पौधारोपण महाअभियान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विभागों को किये गये लक्ष्य आवंटित
इंदौर। पौधारोपण को जन आन्दोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जन भागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि नागरिकों समुदायों, शासकीय विभाग एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से एक से 5 मार्च 2022 तक अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण का अभियान चलाया जाए। इस निर्णय के परिपालन में इंदौर जिले में भी पौधरोपण महाअभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत पौधरोपण के लिए लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। जिले में 20 हजार पौधरोपण का लक्ष्य है।
 कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है। जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को सम्मिलित किया गया है। समिति एक से 5 मार्च, 2022 के पौधारोपण अभियान का सतत समन्वय, अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग करेगी तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। जनपद पंचायतवार भी समितियां बनायी गयी हैं।
 इस अभियान के लिए जिले में 20 हजार पौधरोपण का लक्ष्य है। यह लक्ष्य विभागवार आवंटित कर दिये गये हैं। समस्त शासकीय कार्यालयों के भवनों,सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी, छात्रावास, पंचायत आदि के परिसरों में भी पौधारोपण किया जा सकता है। उपलब्ध अन्य शासकीय एवं वन भूमियों पर भी पौधारोपण किया जा सकेगा। इस अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति MCMEVENTS पोर्टल https://webcast.gov.in/mp/cmevents पर तथा एक से 5 मार्च, के मध्य विशेष रूप से बनाई गई मिस कॉल सेवा नंबर 0755-2706666 पर मिसकॉल देकर सूचना दे सकते है। सामूहिक रूप से किये गये पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों से मिस्ड कॉल देने की अपील की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।