Indore News – इंडिया गेट पर संविधान के पालन की शपथ, अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि समर्पित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था चैतन्य भारत एवं गो सेवा भारती ने रीगल चौराहे पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा स्थापित इंडिया गेट एवं अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला के आतिथ्य में देश के संविधान का पालन करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की मजबूती के लिए हाथ उठाकर संकल्प लिया।

इसके पूर्व भारत माता के चित्र का पूजन कर शहीद स्मारक पर मातृशक्ति सहित सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि समर्पित की।

इस मौके पर वीरजी छाबड़ा एवं शुभी राजोरिया ने देशभक्ति से प्रेरित गीतों की जीवंत प्रस्तुतियां देकर समूचे परिसर को राष्ट्र भक्ति से सराबोर बनाए रखा।

कार्यक्रम में संस्था चैतन्य भारत के नरेश वसाइनी, संजय महाजन, राजेन्द्र असावा, डॉ. अभय जवेरी, स्वदेश राजौरिया, हितेश गोयल, मातृशक्ति से श्रीमती एकता मेहता, हर्षिता मिश्रा, पिंकी खंडेलवाल, गौ सेवा भारती से कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र खंडेलवाल के साथ अनिल जैन, दिलीप जैन, विक्रम दुबे अभिभाषक तथा संस्था सेवा सुरभि के ओमप्रकाश नरेडा एवं अतुल शेठ भी उपस्थित थे।

संचालन किया कैलाशचंद्र खंडेलवाल ने और आभार माना कृष्णकांत व्यास ने। संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी अशोक गुप्ता ने दी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।