Indore News – बिजली बिल ऑनलाइन ठगी के आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है पुलिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित
इन्दौर। बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर लोगों के साथ ठगी के एक भी मामले में पुलिस अभी तक किसी भी गैंग को नहीं पकड़ सकी है जबकि विगत सात माह में क्राइम ब्रांच के पास एक हजार से अधिक शिकायतें पहुंची हैं और यह फ्रॉड करीब एक साल से चल रहा है जिनमें इन्दौरियों के बैंक खातों से करोड़ों रुपए उड़ा दिए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से पुलिस के पास दो तरह की शिकायतें सबसे अधिक आ रही हैं। इंस्टेंट लोन के नाम पर धमकी और ब्लैकमेलिंग तो दूसरी सबसे अधिक शिकायतें बिजली बिल बकाया होने के नाम पर ठगी की हैं।
कुछ मामलों में मैसेज कर लोगों को ऐप डाउनलोड करवाकर उनका खाता साफ कर दिया जा रहा है तो कुछ लोगों से मोबाइल से संपर्क कर फिर बिल भरने के लिए दो रुपए खाते में डालने के नाम पर ठगी की जा रही है। बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के पास रोजाना इस तरह की दो से तीन शिकायतें पहुंच रही हैं।
एडीसीपी क्राइम गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार हालांकि इन्दौर क्राइम ब्रांच अब तक किसी गैंग को पकड़ नहीं सकी है, लेकिन टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही पुलिस गैंग को पकड़ लेगी। उनका कहना है कि इस तरह की कई गैंग सक्रिय हैं और अलग-अलग शहरों से ऑपरेट हो रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से जामताड़ा, भरतपुर, छत्तीसगढ़, मथुरा और प्रयागराज के आसपास के कुछ गांव हैं।
इन पर पुलिस की पैनी नजर है, एडीसीपी क्राइम ने माना कि इस साल के आठ माह में इन्दौर क्राइम ब्रांच के पास बिजली बिल के नाम से ठगी की एक हजार से अधिक शिकायतें पेंडिंग हैं।
हालांकि समय रहते पुलिस से संपर्क करने पर ठगी के शिकार कई लोगों का पैसा क्राइम ब्रांच ने वापस करवाया है। कल ही साइबर सेल ने एक महिला के दो लाख रुपए वापस करवाए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।