इंदौर शहर स्थित वाणिज्यकर कार्यालय से पुलिस ने साइको कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। वह एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महिला कर्मियों के बारे में टीका टिप्पणी करता था। इसके साथ ही उस ग्रुप में पोर्न वीडियो भी डालता था। यही नहीं वह अपने विभाग के कमिश्नर को भी ट्रांसफर की धमकी देता था। विभागीय शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
दरअसल, इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने वाणिज्यकर कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कर्मचारी ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उस में अश्लील वीडियो डालता था। साथ ही कमिश्नर के ट्रांसफर तक की धमकी देता था। वहीं, जो लोग ग्रुप लेफ्ट कर देता था, उसे वह फिर से जोड़ देता था।
दरअसल, कमर्चारियों ने ही अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक अधिकारी ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर उसमें सभी अधिकारी कमर्चारियों को जोड़ा है, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपी उसमें अश्लील फिल्मों के साथ कमिश्नर के ट्रांसफर तक कि धमकी देता है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[/expander_maker]