सदभावना पाती | बीआरटीएस पर अब जल्द ही एलिवेटेड ब्रिज का काम शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनने वाले इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को लेकर 350 करोड़ रुपए के अलग-अलग टेंडर जारी होने जा रहे हैं, जिसे 2 साल में पूरा करने की योजना है। बताया जाता है कि तकरीबन 7 किलोमीटर लंबा उक्त कॉरिडोर 1 बढ़ने से यातायात न केवल सुगम होगा बल्कि खासकर पैदल जाने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा जो डिजाइन तैयार की गई है उसमें भी एलिवेटेड रोड के कारण किसी बस स्टैंड को हटाना या छोटा बड़ा करना या अन्य कोई कारण से परेशानी नहीं है। इसके लिए ब्रिज के गर्डर ज्यादा लंबाई की रखी जाएगी, जबकि रोड की चौड़ाई 15.5 मीटर के आसपास रहेगी। इससे किसी भी तरह से परेशानी नहीं रहेगी क्योंकि दो दो लेन की जगह उपलब्ध रहेगी इसलिए परेशानी नहीं के बराबर है। एलआईजी से नव लक्खा के बीच एलिवेटेड रोड की लंबाई तकरीबन 6 किलोमीटर होगी जबकि ग्रेटर कैलाश रोड से लेकर ढक्कन कुआं मैन रोड और शिवाजी प्रतिमा जंक्शन पर एग्रीकल्चर कॉलेज की तरफ की तीन भुजाओं की कुल लंबाई करीब 1 किलोमीटर होगी। अब इस तरह की व्यवस्था करने के बाद किसी तरह की परेशानी न इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। तकरीबन 350 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण बीआरटीएस पर होने जा रहा है जिसकी लंबे समय से मांग की जाती रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग की योजना यह भी है कि कंपनी से तीन तीन सौ मीटर लंबाई से काम कराया जाएगा ताकि किसी हिस्से में काम भी प्रभावित नहीं होगा एवं यातायात भी ज्यादा प्रभावित नहीं होगा।
इसको लेकर पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर गिरजेश शर्मा की भी कुछ अधिकारियों से चर्चा हुई है वहीं संभाग कमिश्नर के माध्यम से ट्रैफिक विभाग नगर निगम से भी चर्चा की जा रही है। इस योजना के तहत जल्द टेंडर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जारी होने जा रहे हैं।,


