Indore News – प्रत्येक ग्राम में गौरव दिवस मनाया जायेगा विभाग द्वारा निर्देश जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

प्रत्येक ग्राम की एक सकारात्मक एवं विशिष्ट पहचान स्थापित करने के लिए तथा समुदाय में समन्वय एवं सकारात्मकता का भाव पैदा करते हुए ग्राम के विकास और कल्याण के लिए सामूहिक प्रयास करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम में ग्राम गौरव दिवस मनाया जायेगा। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। ग्राम गौरव दिवस आयोजित कर ग्राम के विकास और कल्याण के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा दूरगामी विकास एवं कल्याण की रणनीति तैयार की जायेगी।
ग्रामों में सृजनात्मक कला के पारम्परिक ज्ञान आदि का अभिलेखीकरण कर विकास को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके माध्यम से ग्राम से संबंधित विभूतियां जो वर्तमान में हैं एवं पूर्व में थी, से ग्राम की पहचान स्थापित करना, उनके सफल एवं अनुकरणीय कार्यों की जानकारी एकत्रित करना एवं गांव के विकास एवं कल्याण से जोड़ना, उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराना, ग्रामों में बंधुत्व की भावना जागृत करना, पारंपरिक खेलों, नृत्य, गायन, भोजन आदि का आयोजन किया जाएगा। ग्राम गौरव दिवस मनाने के लिए ग्राम सभा द्वारा कोई एक दिवस निश्चित किया जायेगा। यह दिवस सर्वसम्मति से गांव के किसी ऐतिहासिक दिवस को, गांव के किसी महापुरुष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला या पुरुष के जन्म दिवस को अथवा ग्राम की परंपरा में स्थापित किसी खास दिवस को गौरव दिवस के रूप में मान्य किया जा सकता है। गौरव दिवस में शामिल होने के लिए गांव के ऐसे सफल और अनुकरणीय व्यक्ति जो ग्राम से बाहर रहते हैं, उन्हें आमंत्रण पत्र भेजने के लिए कहा गया है।
गौरव दिवस ग्राम सभा में कार्रवाई प्रारंभ होने के पूर्व गांव के बुजुर्ग एवं सम्मानीय जनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही आगामी वर्षों में ग्राम पंचायत के विकास के लिए रणनीति तैयार करने, ज्ञान, कला व सामाजिक मूल्यों के मापदंडों के आधार पर व्यवहारिक रूप से पूर्ण हो सकने वाले भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही ग्राम गौरव दिवस के दौरान की गई कार्रवाई को पंचायत दर्पण पोर्टल पर भी दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।