Indore News – इंदौर में रायनो वायरस ने बढ़ाये सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. शहर में इन दिनों वायरल और डेंगू के अलावा कई मरीजों में रायनो वायरस के संभावित लक्षण भी दिख रहे हैं। ऐसे मरीजों को सर्दी-जुकाम के साथ हाथ-पैर, बदन दर्द व बुखार हो रहा है। डाक्टरों के मुताबिक क्लीनिक व अस्पतालों में पहुंचने वाले लोगों में रायनो संभावित मरीजों की संख्या ज्यादा है।

एमजीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डा. धर्मेंद्र झंवर के मुताबिक रायनो वायरस की कोई जांच नहीं होती है। जब भी मौसम बदलता है तो यह तेजी से लोगों को चपेट में लेता है। इस बीमारी में हम मरीजों में संभावित लक्षण देखकर उपचार करते हैं। रायनो वायरस भी वायरल बुखार की तरह होता है। इसमें भी मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जाता है।

बुधवार को जिले में डेंगू के 12 मरीज मिले। इनमें सात पुरुष व पांच महिलाएं हैं। इन 12 मरीजों में दो बच्चे भी हैं। इंदौर में अब तक डेंगू के 427 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 242 पुरुष और 185 महिलाएं शामिल हैं। अब तक मिले 427 मरीजों में 89 बच्चे हैं। जिला मलेरिया विभाग के मुताबिक वर्तमान में डेंगू के 21 एक्टिव केस हैं। इनमें से 17 अस्पतालों में भर्ती हैं। बुधवार को महालक्ष्मी नगर, साकेत धाम, महेश गार्ड लाइन, सुंदर नगर, स्कीम 74, श्रीराम नगर, सत्यम विहार, अग्रवाल नगर, पंचवटी कालोनी, वंदना नगर व साईंकृपा कालोनी में डेंगू पाजिटिव मिले। मलेरिया विभाग व निगम द्वारा बुधवार को 545 घरों में लार्वा के लिए सर्वे किया गया। इनमें से अभी तक 12 घरों में लार्वा मिलने की पुष्टि हुई। इंदौर में अब तक 56 हजार घरों में सर्वे किया गया है। इनमें से 1193 घरों में ही डेंगू का लार्वा मिला है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।