Indore News – इंदौर हवाई अड्डे पर छह यात्री संक्रमित मिले, दुबई जाने से रोका गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. एक फिर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेपिड टेस्ट में तीन महिलाओं समेत छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। बुधवार को यह सब लोग दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन यात्रियों को एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया।
जिले के स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की गई है जो नियमित रूप से की जाती है। बुधवार को 67 यात्रियों की जांच की गई। इनमें से तीन महिलाएं और तीन पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
संक्रमित लोगों में चार इंदौर के और दो यात्री भोपाल के हैं। संक्रमित लोगों में से पांच लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं, जांच में पता चला है कि एक महिला ने महामारी से बचने के लिए दो अलग-अलग वौक्सीन की कुल चार खुराक ले रखी हैं।

मेडिकल ऑफिसर डॉ कौरव ने बताया, सभी छह संक्रमितों में कोरोना के लक्षण देखने को नहीं मिली हैं। प्रशासन ने सभी संक्रमितो को उन्हें इंदौर एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया है। सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

मध्यप्रदेश का इंदौर कोरोना की तीसरी लहर में भी हॉटस्पॉट बनने जा रहा है, यहां अभी तक करीब सात लोगों की मौत पिछले एक माह में हो चुकी है, वहीं संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ रही है, पिछले 24 घंटों में यहां 2047 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं राजधानी भोपाल में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या का आंकड़ा 1341 के पार पहुंच चुका है, ऐसे में हर किसी को एतिहात बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि अब वह स्थिति फिर से आ गई है, जब हर चार कदम पर कोरोना संक्रमित लोग मिलने लगे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।