Indore News – कोरोना नियम तोड़ने पर 250 लोगों पर स्पॉट फाइन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बिना मास्क लगाए घूम रहे थे, अब और सख्ती होगी
Indore News. नगर निगम की टीमों ने कल दिनभर सड़क पर घूमकर ढाई सौ से ज्यादा ऐसे लोगों का चालान बनाया जो बिना मास्क लगाए लापरवाही से घूम रहे थे।
इंदौर में एक दर्जन से ज्यादा वार्डों में कोरोना महामारी फैल गई है। बिचौली मर्दाना क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। महालक्ष्मी नगर में पहले से बीमारी फैल चुकी है। बीते 48 घंटों में 1096 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कल 584 मरीज मिले थे। 95 प्रतिशत मरीज घर पर ही आइसोलेटेड है। परसों भी 512 मरीज मिले थे। 8732 में से 584 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। ‘ए’ सिम्प्टोमेटिक यानी कम लक्षण वाले ही मिले हैं। अस्पतालों में भर्ती किए जाने काबिल मरीज गिने चुने थे। महालक्ष्मी नगर व आसपास इकतीस मरीज मिले। महू क्षेत्र में 22 राऊ में 15 मरीज मिले हैं। अभी घर पर आइसालेशन पर ही जोर दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने भी गाइड लाइन में कहा है कि कम लक्षणों वालों को घर पर ही रखा जाए। 5 दिन के आइसोलेशन में बुखार नहीं आए तो दोबारा जांच की भी जरूरत नहीं है। अधिकांश मरीजों को हल्की सर्दी जुकाम बुखार ही है। ऑक्सीजन की जरूरत जैसी स्थिति अब तक नहीं आई है। उम्मीद है इस बार ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी फिर भी स्वास्थ्य विभाग तैयार है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।