Indore News –  प्रमोद, संतोष व रश्मि को टेटे खिताब 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। म.प्र. टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में म.प्र. वेटरंस टेबल टेनिस कमेटी द्वारा आयोजित सत्र की पहली वेटरंस राज्य टेबल टेनिस स्पर्धा में प्रमोद सोनी, संतोष खिरवड़कर तथा रश्मि सोनी ने अपने-अपने वर्गों के खिताब जीत लिए। स्पर्धा स्थानीय अभय प्रशाल में खेली  गयी।
पुरुष वर्ग के 59+ आयु वर्ग के अंतिम मुकाबले में इन्दौर के प्रमोद सोनी ने विपिन पंडित को 3-1 से पराजित कर टाइटल जीत लिया। भोपाल के संतोष खिरवड़कर ने स्पर्धा में दोहरी सफलता अर्जित की, उन्होने 49+ आयु वर्ग के फायनल में संतोष ने इन्दौर के मनोज सोनगरा को 3-0 से तथा 39+ आयु वर्ग के खिताबी मुकाबले में भोपाल के ही सुधीर केसरवानी को 3-1 से शिकस्त दी। महिला वर्ग का फायनल इन्दौर का घरेलू मुकाबला था।
इस मैच में रश्मि सोनी ने नीता वैष्णव को 3-1 से पराजित कर खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग का युगल मुकाबला इन्दौर के किशोर मोटवानी-संजय मेहता ने जीत लिया। अंतिम मुकाबले में किशोर-संजय ने विशाल जोशी-मनोज शर्मा को 3-0 से परास्त किया।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण मप्र ओलिंपिक एसोसिएशन  के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र टेबल टेनिस संगठन के महासचिव जयेश आचार्य ने की।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय विजेता रिंकू आचार्य, मप्र वेटरन्स कमेटी के अध्यक्ष मधुर शर्मा तथा सचिव गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया एवं आभार नवीन सोनी ने व्यक्त किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।