Indore News – इंदौर में जरूरतमंद महिलाओं के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को केंद्र सरकार ने सराहा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. परिवहन विभाग द्वारा इंदौर में शुरू की गई जरूरतमंद महिलाओं की ड्राइविंग की ट्रेनिंग को केंद्र सरकार ने सङ्ग्रहा है। अधिकारियों की टीम ने नंदानगर के ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत 30 महिलाओं की बैच को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। प्रति महिला लगने वाला 18 से 21 हजार रुपये का खर्च भी केंद्र सरकार उठाएगी। जल्द ही नई बैच शुरू की जाएगी। इसका श्रेय आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी और एआरटीओ अर्चना मिश्रा को जाता है उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा यह निकला कि केंद्र सरकार ने भी इनके कार्यों की सराहना की है।

इधर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पहली बार इस तरह का प्रयास किया था। इसमें महिलाओं को सिम्यूलेटर पर अभ्यास के साथ गाड़ी चलाने उसके रखरखाव और आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दी गई थी। अब तक 130 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कई महिलाओं की वाहन डीलरों के यहां नौकरी भी लग चुकी है, जबकि कई इलेक्ट्रानिक आटो लेकर अपने परिवार का गुजारा कर रही है।

ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि हम आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी और एआरटीओ अर्चना मिश्रा के सहयोग से ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भी मिली है। वहां से दो अधिकारियों के दल ने यहां आकर हमसे इसकी जानकारी लो श्री। हमने उन्हें एक माह चलने वाली ट्रेनिंग की पूरी जानकारी दी। अब हमें वहां से 30 महिलाओं को ट्रेनिंग देने के निर्देश मिले हैं। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना से मिलने वाले फंड से महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारी जाएगी। हम उन्हें लाइसेंस बनवाने और गाड़ी दिलवाने का भी प्रयास करेंगे |

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।