Indore News – आदिवासियों के ऊपर प्रदेश भर में जो छोटे-मोटे मुकदमे चल रहे हैं उन्हें सरकार वापस लेगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में आदिवासियों पर चल रहे छोटे-मोटे मामलों को वापस लेने की बात कही है। सीएम शिवराज मंगलवार को जोबट के चुनावी दौरे पर थे और एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात का ऐलान किया |

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र के उदयगढ़ इलाके में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि आदिवासी वर्ग के हितों के लिए शिवराज की सरकार (Shivraj Government) ने जो योजनाएं चलाई थी, उन्हें कमलनाथ की सरकार ने आते ही बंद कर दिया। लेकिन अब उन योजनाओं को दोबारा शुरू कर दिया गया है और इसके साथ ही साथ अब हम विकास की एक नई इबारत लिखने जा रहे हैं।

शिवराज ने ऐलान किया कि आदिवासियों के ऊपर प्रदेश भर में जो छोटे-मोटे मुकदमे चल रहे हैं और जिनके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें सरकार वापस लेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में जल्द ही एक लाख सरकारी नौकरियों मे भर्ती का ऐलान किया जिसमें आदिवासियों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। शिवराज ने यह भी घोषणा की कि यदि आदिवासी महुआ की शराब पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बनाते हैं तो उसे बेचने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए बाकायदा सरकारी दुकानों पर भी बिक्री होगी।
शिवराज ने इसके साथ ही ‘आपका राशन, आपके द्वार’ योजना के लिए वाहनों पर सुगम ऋण दिलाने की बात आदिवासी नौजवानों से कहीं। सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन जैसे योजनाओं का संचालन अब समूह की महिलाओं के माध्यम से करने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। कमलनाथ पर हमला बोलते हुए शिवराज ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस के अकेले नेता बचे हैं बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है और अब सुलोचना यानी जोबट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना भी भाजपा के साथ है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।