Indore News – इंदौर में गाड़ियों के वीआईपी नंबर लेने का आज अंतिम दिन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News परिवहन विभाग द्वारा महीने में दो बार आयोजित की जाने वाली वीआईपी नंबरों की नीलामी जारी है। वीआईपी नंबर के शौकीन आज रात 12 बजे तक बोली लगा सकेंगे।
इस बार कोई नई सीरीज नहीं आने से ज्यादा नंबरों के लिए घमासान नहीं है। केवल 25 नंबरों के लिए बोली लगी हैं।
परिवहन विभाग द्वारा माह में दो बार एक से लेकर सात और 15 से लेकर 21 तारीख तक इन नंबरों की नीलामी का आयोजन किया जाता है।
इसमें आवेदक किसी भी वीआइपी नंबर की बेस प्राइस की राशि को जमा कर नीलामी में हिस्सा ले सकता है। एक से अधिक दावेदार होने पर ज्यादा बोली लगाने वाले को नंबर दिया जाता है।
इंदौर आरटीओ में ही प्रदेश के सबसे अधिक वीआइपी नंबर बिकते है। यहां कार के नंबर एक की काफी अधिक मांग होती है। यह नंबर पूर्व में 13 लाख रुपये तक में बिक चुका है।
इस बार दोपहिया वाहनों के नंबरों पर ज्यादा बोली लगाई गई है। जानकारी के अनुसार इंदौर आरटीओ में करीब 44 हजार से ज्यादा वीआइपी नंबर खाली पड़े है। इनको कई बार सीधे बिना नीलामी के बेचने को लेकर प्रस्ताव बनाया जा चुका है।
लेकिन अब तक इसको लेकर निर्णय नहीं हो सका है। प्रदेश भर में करीब तीन लाख से अधिक वीआइपी नंबर खाली पड़े है। इन नंबरों को कम कीमत पर बेचने पर विभाग को अच्छा खासा राजस्व मिल सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।