Indore News – टमाटर के भाव गिरते गिरते 7 रू. किलो हो गए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कई किसान टमाटर छोड़ या फैंक गए

Indore News. चालीस से साठ रुपए प्रति किलो के भाव बिकने वाला टमाटर कल मंडी में सात रुपए प्रति किलो बिक रहा था। सेंधवा, राजगढ़, महेश्वर, मण्डलेश्वर से टमाटर की आवक एकाएक बढ़ने लगी है। नर्मदा किनारे की पट्टी में पानी की खूब उपलब्धि है इस वजह से वहां टमाटर खूब बोया जाने लगा है। जो लोग टमाटर लेकर इंदौर आए वे गिरते भाव देखकर हताश निराश हो गए।
टमाटर ही नहीं, बटला की आवक भी खाचरोद, नागदा, रतलाम तरफ से खूब हो रही है इसलिए भाव 15 से 20 रू. प्रति किलो हो गए। प्याज की आवक 20 से 25 हजार बोरा होने से भाव 15 से 20 रू. प्रति किलो रहे हैं। नए आलू की भी खूब आवक हो रही है। कई किसान तो 7 रू. से कम भाव होने पर टमाटर फैंक गए या छोड़कर चले गए। बिजासन रोड पर टमाटर बेचने वाले भी कम भाव होने या नहीं बिकने पर सड़क किनारे पटककर चले जाते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।