Indore News – इंदौर पुलिस के लिये प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”z

विषय : “मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम-पुलिस के कर्तव्य, दायित्व एवं सावधानियां..”
इंदौर- मानव अधिकारों के संरक्षण एवं इसमें पुलिस की भूमिका व पुलिस की कार्यप्रणाली से किस प्रकार से और बेहतर तरीके से मानव अधिकारों के हितों का ध्यान रखा जाए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 28.02.2022 को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया इंदौर में पुलिस अधिकारियों के लिये ‘‘मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम-पुलिस के कर्तव्य, दायित्व एवं सावधानियां’’ विषय पर एक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण सेमिनार में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार संगठन श्री बृज भूषण शर्मा की अध्यक्षता में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री राजेश हिंगणकर, अति. पुलिस अधीक्षक उपायुक्त (मुख्यालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी सहित शहर के विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
 उक्त सेमिनार में एडीजी श्री बृज भूषण शर्मा सर द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों को मानव अधिकारों के कानूनी प्रावधानों से अवगत करवाते हुए कहा कि, मानव अधिकार का अर्थ व्यक्ति के मूलभूत अधिकारों से है और इन अधिकारों की रक्षा में पुलिस बहुत हद तक निर्णायक भूमिका का निर्वहन करती है, क्योंकि पुलिस इन अधिकारों का हनन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करती है। पुलिस की इसी मूलभूत प्रवृत्ति के कारण इसे समाज में मानव अधिकारों के संवाहक एवं संरक्षक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने सभी से कहा कि हमारे सामाजिक परिवेश में मानव अधिकारों का संरक्षण, पुलिस का कर्तव्य ही नहीं वरन एक प्रकार का सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिये कुछ सावधानियां भी जरूरी है, उन्होनें इस बारें में भी विस्तार से समझातें हुए सभी को मानव अधिकारों के संबंध में न्यायालय के महत्वपूर्ण प्रकरणों की केस स्टडीज को भी बड़े ही रोचक तरीके से बताते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
 इस अवसर पर एडीशनल सीपी श्री राजेश हिंगणकर ने इंदौर पुलिस को मानव अधिकार जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषय पर इतने रोचक तरीके से सारगर्भित व आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिये एडीजी श्री बृज भूषण शर्मा का आभार व्यक्त किया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।