Indore News – इंदौर में आजादी के अमृत महोत्सव की अनूठे रूप से की गई शुरुआत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के 75 लोगों को आजादी के 75 वर्ष में दी गई भारत की नागरिकता
Indore News: इंदौर जिले में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव की अनूठे रूप से शुरुआत की गई। इस अमृत महोत्सव के अंतर्गत पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के 75 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। इंदौर के मानिक बाग रोड स्थित अमरदास हॉल में कल आयोजित एक गरिमामय समारोह में इन लोगों को भारत की नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गए। यह कार्यक्रम पूज्य जैकब आबाद जिला सिंधी पंचायत ट्रस्ट इंदौर के सहयोग से आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि नागरिकता दिये जाने के कानून को सरल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधी समाज की पीड़ा को समझा और नागरिकता कानून को सरल बनाया। उनके द्वारा नागरिकता के कानून को और अधिक सरल बनाया जा रहा है। नागरिकता के कानून को सरल बनाये जाने से पाकिस्तान से भारत आये सिधियों सहित अन्य अल्पसंख्यकों को सीधा लाभ मिल रहा है। पाकिस्तान की प्रताड़ना से मुक्ति मिल रही है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि इंदौर जिले में पाकिस्तान से भारत आए लोगों को नियमानुसार नागरिकता देने का काम तेज गति से किया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय में नागरिकता संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। हमारा प्रयास है कि औपचारिकताओं को पूर्ण कर शेष लोगों को भी शीघ्र नागरिकता दी जाए। नागरिकता मिलने के बाद अन्य दस्तावेजों के बनने में भी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर एक पात्र व्यक्ति को नागरिकता दिलाने के प्रयास सतत जारी रहेंगे।
नागरिकता के प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही सिंधी समाज में अपार खुशी देखी गई। सभी ने एक-दूसरे को बधाईयाँ दी। शासन-प्रशासन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।