Indore News – इंदौर बिजली कंपनी क्षेत्र में 9 करोड़ से मीटर प्रयोगशालाओं का उन्नयन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मीटर परीक्षण कराकर उपभोक्ताओं को कम समय में मिलेगी संतुष्टि
 
सदभावना पाती 
बिजली वितरण कंपनी मीटरीकरण में तेजी के लिए मीटरों के परीक्षण की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं तैयार कर रही है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बड़वाह, बुरहानपुर, देवास, मंदसौर, धार आदि स्थानों पर कम्प्यूटराइज्ड आटोमेटिक टेस्टिंग बँचें स्थापित की गई। है। उच्च स्तर की इन परीक्षण प्रयोगशालाओं पर 9 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। इससे मीटरीकरण में तेजी आएगी, साथ ही जिन उपभोक्ताओं को मीटर पर संदेह लगेगा, वे अत्यंत कम समय में परीक्षण कराकर संतुष्टि प्राप्त कर सकेंगे।
बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता मीटर परीक्षण आरएस खत्री ने बताया कि, मीटर टेस्टिंग कार्य को तेजी से एवं सबसे अत्याधुनिक रूप में करने के लिए सभी प्रमुख प्रयोगशालाओं का उन्नयन किया गया है। इन स्थानों पर पूर्णत: कम्प्यूटराइज्ड रिपोर्ट अत्यंत कम समय में प्रदान की जा सकेगी। इससे मीटरीकरण कार्य में भी तेजी आएगी, क्योंकि उपयोग के पहले बिजली कंपनी सभी मीटरों की स्वयं की प्रयोगशाला में भी जांच करती है। इसके साथ ही विजिलेंस एवं अन्य प्रकरणों के कार्यों के साथ ही उपभोक्ता संतुष्टि की दिशा में भी ये अत्याधुनिक मीटर परीक्षण स्थल कारगर साबित होंगे। गत दिनों बड़वाह की अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, अधीक्षण यंत्री मीटर परीक्षण अचल जैन एवं खरगोन के अधीक्षण यंत्री डीके गाठे ने किया था। कंपनी क्षेत्र की मासिक मीटर परीक्षण क्षमता एक पारी के हिसाब से 58 हजार मीटर हो गई है। तीन पारी में यह तिगुनी तक हो सकती है।
 इंदौर व उज्जैन में एनएबीएल की तैयारी
मीटर परीक्षण प्रयोगशालाओं में से इंदौर और उज्जैन को सबसे अत्याधुनिक एवं राष्ट्रीय स्तर के पैमाने वाला स्वरूप दिया गया है। नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फॉर कालिब्रेशन एंड लेबोरेटरी (एनएबीएल) स्तर की ये दोनों प्रयोगशालाएं आगामी तीन माह में एनएबीएल प्रमाणीकृत हो जाएंगी। इससे वर्तमान में खरीदे गए मीटरों के अभा स्तर की लेब में भेजने पर होने वाले खर्च एवं समय बचेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।