Indore News – गोलीकांड के बाद सामने आया वीडियो, घटनाक्रम के आधे घंटे पहले भाऊ के गुर्गों की हुई थी पिटाई।

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

अर्जुन ठाकुर और सतीश भाऊ के गुर्गे आपस में भिडे, दो लोगों को डंडे से पीटा, सिंडिकेट ऑफिस में चली थी गोली
इंदौर में शराब कारोबारी गोलीकांड में नया खुलासा हुआ है। वारदात के 6 दिन बाद वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी सतीश भाऊ और अर्जुन ठाकुर के गुर्गे आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। साथ ही, कुछ लोग दो लोगों को डंडों से पीटते भी दिख रहे हैं। यह वीडियो गांधीनगर नवदापंथ के पेट्रोल पंप का है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो गोलीकांड के पहले का है या बाद का। फिलहाल पुलिस वीडियो की सीसीटीवी सामने आने के बाद दो अलग-अलग तरह के तर्क सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को कहना था, गोलीकांड के बाद यह विवाद हुआ। वहीं, पुलिस विभाग का कहना है, 19 जुलाई की सुबह सतीश भाऊ और उसके गुर्गा ने अहाते का कब्जा ले लिया था। इसके बाद अर्जुन ठाकुर के लोगों ने यह मारपीट की है। सीसीटीवी में जो समय दिखाई दे रहा है, उससे लगता है कि घटना 3:00 बजे की है, जबकि अर्जुन ठाकुर सिंडिकेट ऑफिस में करीब 3-15 पहुंचा था। करीब 3:30 बजे ऑफिस के अंदर गोली चली थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले में भी जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है, कैमरे की डेट और समय बदला हुआ हो सकता है।
क्यों हुआ इसका मीडिया ट्रायल
पुलिस का कहना है कि सतीश भाऊ और उसके गुर्गों ने सुबह जाकर नवदापंथ पर कब्जा लिया था। यह जानकारी अर्जुन ठाकुर को लगी, तो वह अपने गुर्गों के साथ वहां पहुंचा। वहीं, पकड़े जाने के बाद सतीश भाऊ ने कहा था कि सिडिकेट ऑफिस पर उसे नवदापंथ सहित अन्य अहाते. चलाने की बात करने के लिए बुलाया. गया था। वहां सिर्फ सिंडिकेट ऑफिस गया था, लेकिन वहां गोली चलते ही वहां से वह फरार हो गया था।
किसी को बचाने की कहानी तो नहीं
ठाकुर ने बयान से लेकर तो विजयनगर पुलिस को आवेदन तक दिया है। आरोप लगाया है, उस पर जानलेवा हमला करवाने में पिंटू भाटिया और एके सिंह का हाथ है। पुलिस शुरू से दोनों को मुलजिम बनाने के लिए मंशा नहीं नजर आ रही।एफआईआर में केवल हेमू। ठाकुर, चिंटू ठाकुर, सतीश भाऊ और अन्य लिखा। सूत्रों का मानना है कि गोलीकांड में पिंटू भाटिया और एके सिंह को बचाने के लिए नई कहानी रची जा रही है।
पुलिस का कहना- जो ऑफिस में हमला करते दिखाई दिए सिर्फ वो बनेंगे आरोपी
पुलिस का कहना है कि मुलजिम केवल वही रहेंगे, जो सीसीटीवी में हमला करते नजर आ रहे हैं। एके सिंह और भटिया तो बचाव कर थे। दूसरी तरफ अर्जुन के भाई शुभम ठाकुर का कहना है कि भले ही मुझे सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़े, पर इन दोनों को मुलजिम बनवाकर रहूंगा। इन्हीं के कहने पर हमला हुआ है। ठेकेशर मुकेश जायसवाल की भी भूमिका है। घटना के पहले चिंटू उसके संपर्क में था।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।