Indore News – विद्याधाम का प्रकाशोत्सव कल से, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। माघ माह की गुप्त नवरात्रि के अवसर पर विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम के 27वें प्रकाशोत्सव का आयोजन 2 से 10 फरवरी तक होगा।
इस दौरान मां ललिता पराम्बा के नित्य नूतन श्रृंगार दर्शन, महायज्ञ, नौका विहार, पुष्प बंगला एवं जाने-माने संत विद्वानों के सानिध्य में सत्संग, प्रवचन सहित विभिन्न अनुष्ठान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि प्रकाशोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे वैदिक संध्या एवं वेदपाठ, 7.30 बजे  षोडशोपचार पूजन एवं अभिषेक, 8.45 बजे श्रृंगार आरती तथा सुबह 9 बजे से महायज्ञ जैसे अनुष्ठान होंगे।
आश्रम के 21 विद्वान प्रतिदिन इन अनुष्ठानों को संपादित करेंगे। आश्रम के महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की प्रेरणा एवं अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के मार्गरदर्शन में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से श्रीदुर्गा शप्तशती पाठ एवं सायं 7.30 बजे महाआरती और रात 8.30 बजे से अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार 2 फरवरी से होगा। इसकी पूर्णाहुति 10 फरवरी को होगी। प्रकाशोत्सव में भाग लेने हेतु देश के जाने-माने संत, विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। प्रकाशोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। भक्तों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करने का आग्रह किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।