वाहन चोरो के लिए इंदौर पुलिस का कंजर डेरों पर बड़ा सर्चिंग ऑपरेशन 60 जवानों के साथ 5TI ने मारे छापे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शहर में लगातार वाहन चोरी और लूट-डकैती जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते 60 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कंजरों के डेरों पर छापेमारी कार्रवाई की। देवास के नजदीक पुलिसकर्मी और अफसरों की टीम ने दानीघाटी, चिड़ावद समेत अन्य डेरों की तलाशी ली। लेकिन कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी।

खजराना CSP अनिल सिंह राठौर ने बताया कि वाहन चोरी में विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बदमाशों की पहचान कर उनके रूट मैप को स्कैन किया गया। इसके बाद देवास की धानी के कंजर गिरोह के बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई। खजराना CSP के निर्देशन में विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी, तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा, बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी व दो अन्य TI सहित करीब 60 जवानों के साथ कंजरों के डेरों पर सर्चिंग की। शाम से लेकर देर रात तक टीम ने कंजर गिरोह के एक-एक बदमाशों के घर चेक किए।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सितंबर 2020 में देवास पुलिस ने कंजरों के गिरोह पर छापामार कार्रवाई करते हुए लगभग 15 करोड़ के मोबाइल जब्त किए थे। यह अंतरराज्यीय गिरोह देवास के टोंक खुर्द का था। गिरोह के सदस्य ट्रक कटिंग करके मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी करते और उसे प्रदेश के बाहर बेच देते थे।

कुख्यात है कंजर बादल और अमर की जोड़ी
पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि देवास जिले के नेवरी चौकी के अंतर्गत आने वाली धानी घाटी में बादल और अमर कंजर की जोड़ी कुख्यात है। वहां इस गैंग का आतंक है। बादल और अमर को देवास के आसपास थानों की पुलिस ढूंढ रही है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
18 Comments