इन्दौर सहोदय ग्रुप ऑफ़ सीबीएसई स्कूल्स द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए ‘सहोदय समिति’ का गठन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कांचन तारे अध्यक्ष व इसबल स्वामी सचिव बनी
इन्दौर। इन्दौर सहोदय ग्रुप ऑफ़ सीबीएसई स्कूल्स द्वारा सत्र 2022-23 के लिए ‘सहोदय समिति’ का ऑफलाइन मीटिंग के द्वारा गठन किया गया।
जिसके अंतर्गत इन्दौर के समस्त सीबीएसई विद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से सहोदय समिति की अध्यक्ष (चेयरपर्सन), श्रीमती कांचन तारे (प्राचार्या, श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर) का चयन किया गया, साथ ही सचिव, श्रीमती इसबल स्वामी (प्राचार्या, सेंट मैरी चैंपियन स्कूल) एवं सह सचिव, श्रीमती पूनम शेखावत (प्राचार्या, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल) मनोनीत किया गया है।
समिति की कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुमन कोचर (प्राचार्या, नेशनल पब्लिक स्कूल) एवं कार्यपालक समिति सदस्य- श्रीमती बनर्जी, श्रीमती बिष्ट, सतीश निरंजनी एवं मनीष सक्सेना का चयन किया गया।
समिति के तात्कालिक अध्यक्ष श्री यू. के. झा (प्राचार्य, चोइथराम स्कूल) ने सहोदय ग्रुप की नई चयनित समिति का अभिनंदन किया।
अध्यक्षा श्रीमती कांचन तारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीटिंग में सहोदय ग्रुप के समस्त विद्यालय-प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
श्रीमती कांचन तारे ने बताया कि नई समिति के द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए और सीबीएसई एवं शासन के समस्त नियमों का पालन करते हुए निर्णय लिए जाएँगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।