Indore Top News – 1
संजीवनी 108 एम्बुलेंस सेवाओं का विस्तार
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. सैत्या ने बताया कि एमपी 108 संजीवनी एप को आमजन गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।
इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक महेन्द्र हार्डिया के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी से यह प्रसारण देखा गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में भी वेबकास्ट के माध्यम से इसका प्रसारण किया गया।
इंदौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटे प्रदेश के छात्र-छात्राओं से मिले। एयरपोर्ट पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनको इस संकट की घड़ी में यूक्रेन से निकालकर अपने देश वापस पहुंचाने में की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने पढ़ाई में आये अवरोध से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
शासकीय सेवकों का ईएसएस अपडेशन हर हाल में एक मई तक कराने के निर्देश
इन्दौर। शासकीय सेवकों का ईएसएस (एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस) प्रोफाइल अपडेशन का कार्य हर हाल में एक मई तक पूर्ण करने के निर्देश सभी शासकीय कार्यालयों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दिए गए हैं। इस काम की धीमी प्रगति पर आयुक्त कोष एवं लेखा ने नाराजगी जताई है।
आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के अंतर्गत हर शासकीय सेवक का ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन किया जाना है। ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन एवं अन्य कठिनाईयों के निराकरण के लिये जिला कोषालय में एक सेल का भी गठन किया गया है।
ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन न होने से सेवानिवृत और मृत कर्मचारी के पेंशन आदि स्वत्वों के निराकरण में कठिनाई आती है और देरी भी होती है। इस वजह से सभी विभागों के अधिकारियों को हर हाल में एक मई तक यह काम पूर्ण करने के लिए ताकीद किया गया है।
“आ लौट चलें” योजना में परीक्षा फार्म भरने के लिये सरलीकृत निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय को सहमति से जारी किये जाते है। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिनका माध्यमिक शिक्षा मंण्ल में जीवित नामांकन है। वे संबंधित को नामांकन क्रमांक दर्शाने वाला प्रपत्र अंकसूची अपलोड करना होगा। ऐसे समस्त विद्यार्थी जिन्होंनें 01 जनवरी 2022 को 14 वर्ष की आयु को पूर्ण कर ली है। परन्तु 18 वर्ष के नहीं हुये है पात्र होंगे। विद्यार्थियों को उनके द्वारा उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण की गयी पिछली परीक्षा की अंकसूची अपलोड करना होगी।
इन्दौर । इन्दौर के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा जिला न्यायाधीश मनीष श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य वी. बाबू भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं को दुर्घटना की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सेवाओं, नियमों, विकल्पों और उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके अन्य अधिकारों के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान विशेष रूप से एक महिला संस्थान है जिसमें 212 छात्र शिल्पकार प्रशिक्षण योजनाओं और शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजनाओं में पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रज्ञा रावत, साकेत कुमार, केशव श्रीवास्तव, शंकर लाल पोरवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
इन्दौर । सहायक श्रमायुक्त इन्दौर संभाग इन्दौर ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित ‘’विदेश अध्ययन हेतु नि:शुल्क शिक्षा योजना’’ अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों, जिनके द्वारा विदेश स्थित शैक्षणिक संस्थान में स्नातकोत्तर/शोध उपाधि हेतु TOEFL/IELTS/PTE/CELPIP/CAE/


