Indore Zoo: गुस्सैल हाथी मोती को शांत करने दी जा रही Music Therapy |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में हाथी मोती का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई बार अपने बाड़े की दीवार ढहा चुके मोती को शांत करने के लिए जू प्रबंधन नित नए प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में माेती को शांत करने के लिए प्रबंधन अब म्यूजिक थैरेपी का सहारा ले रहा है। मोती को रोज गाने सुनाए जा रहे हैं। मोती भी गानों को सुनने में रुचि दिखा रहा है। मोती के गुस्से का शिकार हथिनी लक्ष्मी हो चुकी है। मोती ने उसे जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। लक्ष्मी के जाने के बाद मोती और हमलावर हो चुका है।

इंदौर जू प्रभारी और डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि मोती के गुस्से को शांत करने के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। अभी उसके बाड़े में जेसीबी, ट्रैक्टर, ट्रक और बसों के टायरों को रखवाया गया है, जिससे वह खेलता रहता है। खेल में लगे रहने से उसका गुस्सा थोड़ा कम रहता है। हाथी के बाड़े में म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है, म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से बांसुरी और अन्य प्रकार के वाद्य यंत्र को बजाया जा रहा है, ताकि हाथी मोती का दिमाग शांत किया जा सके। प्रभारी डॉ. यादव के अनुसार म्यूजिक थैरेपी आमतौर पर दिमाग को शांत करने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसी को लेकर हाथी के दिमाग को शांत करने के लिए यह नवाचार किया गया है। यादव ने बताया कि 1902 में महान वैज्ञानिक जगदीश चंद बासू ने पौधे के ऊपर म्यूजिक का प्रयोग किया था, जिसके रिजल्ट बहुत अच्छे आए थे। हम जानते हैं कि हमारे दिमाग पर म्यूजिक का इफेक्ट कितना ज्यादा होता है। जानवरों में भी म्यूजिक का प्रभाव बहुत होता है। कई जगह ये बातें साबित भी हुई हैं। जैसे डेयरी फार्म में कई गायों को म्यूजिक सुनाया जाता है तो उनमें दूध देने की क्षमता बढ़ जाती है। मोती के बर्ताव को देखते हुए हमने लाइट म्यूजिक की व्यवस्था उसके बाड़े में की है। हम उम्मीद करते हैं कि म्यूजिक सुनकर वह शांत रहेगा। इसके अलावा हमने उसके बाड़े में स्विमिंग पूल, मड बाथ बना रखा है। ये सभी व्यवस्थाएं उसके गुस्से को कम करने के लिए की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
10 Comments