इंदौर की खास हिंदी ख़बरें | Today Indore News in Hindi

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

Indore News in Hindi-1

प्लाट के नाम पर जालसाजी – कालोनी का प्लाट बता दे दी सरकारी जमीन 

इंदौर। रायल रेसीडेंसी पीपल्याहाना की निर्मला अग्रवाल की शिकायत पर राकेश अग्रवाल निवासी मोती चौक महू के खिलाफ जालसाजी की कार्रवाई की गई  मामला किशनगंज पुलिस का है।
बताया जा रहा है कि निर्मला के बेटे अनुराग ने जो कि राकेश के साथ ही कंट्रक्शन का काम करता था। राकेश से उसने भाटखेड़ी स्थित रायल टाउनशिप कॉलोनी में चार हजार स्क्वेयर फीट का प्लाट लिया था।
जब उसके कागजात निकाले तो पता चला कि यह प्लाक तो एक हजार स्क्वेयर फीट का ही है , बाकी जमीन सरकारी है, जबकि वह चार हजार स्क्वेयर फीट के हिसाब से पेमैंट कर चुका था।

Indore News in Hindi-2

थाना परिसर में आग जब्त वाहन जलकर हुए खाक
इंदौर। थाना परिसर में रखे जब्त वाहनों में कल रात अचानक से से आग लग गई , जिससे दोनों थानों में मौजूद स्टाफ में अफरा – तफरी मच गई मामला इन्दौर के पलासिया चौराहे के समीप पलासिया थाना और महिला थाने का है, तुरंत ही फायर बिग्रेड को सूचित किया गया ,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने हालांकि चंद घंटों में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक छ सात बाइक और एक लोडिंग ऑटो रिक्शा तथा ट्रैक्टर और कार जलकर खाक हो चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर फायर ब्रिगेड के दमकलकर्मी रात्रि करीब साणे बारह बजे महिला थाना परिसर पलासिया पहुंचे तो देखा वहां जब्त वाहन धूं धूं कर जल रहे हैं । तत्काल दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार मार आग पर काबू पाया । वाहनों में लगी आग से महिला थाने और पलासिया थाने के पुलिसकर्मियों में अफरा – तफरी मच गई थी ।

Indore News in Hindi-3

शराब की लत के कारण घर से अलग रह रहे अधेड़ का शव मिला

इंदौर। एरोड्रम पुलिस को थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा निवासी पचास वर्षीय मनोज कौशल का शव उसके घर में मिला। बताया जा रहा है कि शराब की आदत के कारण वह अपने परिवार से अलग रह रहा था।
मोहल्ले के लोगो को जब उसके घर के बाहर से बदबू आने लगी तो उन्होने इसकी सूचना मनोज के परिजनो को दी उन्होने तत्काल पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनोज का शव पड़ा था पास में सेंव की पुड़िया और एनर्जी ड्रिंक भी मिली।
परिजन से पूछताछ में सामने आया कि मनोज शराब पीने का आदी था। इसके चलते पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते थे। तीन दिन पहले उसे मोहल्ले वालों ने देखा था, जिसके बाद उसका शव मिला। पुलिस ने मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है।

Indore News in Hindi-4

5 लाख की 30 पेटी शराब सहित शराब तस्करों को दबोचा

इंदौर। आबकारी विभाग की शराब माफिया शराब तस्करों पर चल रही छापामार कार्यवाही के चलते बोलेरो से अवोध शराब ले जाते दो तस्कर बीती रात विभाग की पकड़ में आए।
बुधवार को आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर – अहमदाबाद हाईवे पर ग्राम मेठवाड़ा के समीप एक व्यक्ति वाहन में कई पेटी शराब भरकर ले जा रहा है । जिस पर विभाग के कर्मियों ने घेराबंदी कर एक बोलेरो गाडी को पकड़ा ।
वाहन की तलाशी ली तो उसमें तीस पेटी लेमाउन्ट बीयर मिली। वाहन में सवार दो युवको मोहन देवड़ा और दिनेश भंवर दोनों निवासी गंधवानी , जिला धार को शराब तस्करी के आरोप में हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है । जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रु . बताई जा रही है ।

Indore News in Hindi-5

बिजली कंपनी को दिल्ली से मिले स्मार्ट मीटर के पुरस्कार 

इन्दौर। स्मार्ट मीटर योजना का देश में सबसे अच्छी तरह से संचालन करने व उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने पर बिजली कंपनी को दो स्कॉच अवॉर्ड दिल्ली से प्राप्त हुए है। इनमें एक सिल्वर अवॉर्ड तो दूसरा श्रेष्ठ भागीदारी करने पर मिला विशेष अवार्ड है। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य ने स्मार्ट मीटर टीम के अधिकारी एसआर बमनके, डीएस चौहान, नवीन गुप्ता समेत अन्य इंजीनियरों, कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Indore News in Hindi-6

धोखाधड़ी का शिकार होने पर सायबर हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील 

इन्दौर। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सायबर हेल्पलाइन से मदद लेने की अपील की गई है। प्रायः यह देखा जा रहा है कि इन दिनों नागरिकों मोबाइल फोन के माध्यम से सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है। जो भी व्यक्ति सायबर धोखाधड़ी के शिकार होते है, उन्हें सरकार के सायबर हेल्पलाइन नम्बर 155260 या 1930 पर फोन कर इसकी जानकारी तत्काल देना चाहिए। नागरिकों से अपील की गयी है कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी किसी से शेयर न करें तथा बैंक खाते से संबंधित ओटीपी किसी को न बताएं अन्यथा सायबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।