महंगाई में आग : प्रदेश में खाद्य तेल के कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 5 दिन में बढ़ गए 25 रुपये दाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश में फ़ूड ऑयल ने मंहगाई में तड़का लगा दिया है। पिछले 5 दिन में खाद्य तेल के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम 22 से लेकर 25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। इससे किचन का बजट भी आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। एक तो दाम आसमान छू रहे हैं ऊपर से स्टॉक लिमिट लगा दी गयी है। इसका अब व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है।
पेट्रोल डीजल की तरह अब फूड ऑयल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पिछले 15 दिन से तेल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं लेकिन 5 दिन में तो ये 22 से 25 रुपये तक महंगा हो गया है। पिछले 5 दिन में इसकी कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

प्रदेश में फूड ऑयल की स्थिति

थोक मार्केट में 5 दिन पहले खाद्य तेल प्रति लीटर 160 रुपये तक था जो बढ़कर 175 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस तरह प्रति लीटर पर 12 से 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। फुटकर मार्केट में 5 दिन पहले खाद्य तेल प्रति लीटर 165 रुपये तक था, जो बढ़कर 185 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इस तरह प्रति लीटर पर 15 से 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले 5 दिन में बढ़े खाद्य तेल की कीमत
खाद्य तेल में बढ़ोतरी अब आम आदमी की कमर तोड़ रही है। दुकानों पर पहुंच रहे ग्राहक खाद्य तेल के रेट सुनकर दंग हो जाते हैं। महिलाओं की किचन का बजट भी बिगड़ गया है। पहले से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों की जेब में आग लगा कर रखी है। अब ऐसे में फूड ऑयल की बढ़ती कीमत ने महंगाई में तड़का लगा दिया है।
भोपाल के जुमेराती बाजार के व्यापारियों ने कहा दुकान पर ग्राहक आते हैं और अधिकांश ग्राहक खाद्य तेल के रेट सुनकर वापस लौट जाते हैं। सोयाबीन का तेल हो, मूंगफली का तेल हो या पाम आयल या सूरजमुखी का तेल हो। सभी की कीमत में पिछले 5 दिन में इजाफा हुआ है।

व्यापारियों ने किया विरोध

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के सदस्य विवेक साहू ने कहा इंडोनेशिया से भारत को 70 फीसदी खाद्य तेल की सप्लाई हो गई है। लेकिन किसी कारणवश इस सप्लाई को रोक दिया गया है। इस वजह से खाद्य तेल में महंगाई की स्थिति बनी है।
उन्होंने कहा यदि खाद्य तेल की सप्लाई आने वाले कुछ दिन में नहीं होगी तो तेल के दाम लगातार बढ़ते जाएंगे। उन्होंने खाद्य तेल पर सरकार के स्टॉक लिमिट लगाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा जितना स्टॉक देने की बात की जा रही है उससे डबल स्टॉक लिमिट की जाए। इससे खाद्य तेल की क्राइसेस मार्केट में नहीं हूं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।