महंगाई डायन : टेलिकॉम कंपनियां बढ़ाएंगी अब टैरिफ प्लानों के दाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

महंगाई की लगातार मार से आम आदमी की आर्थिक कमर टूट रही है. बढ़ी हुई कीमतों का बोझ चौतरफा हो चुका है. जहां पहले बात पेट्रोल- डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की थीं वहीं धीरे- धीरे सीएनजी, पीएनजी एलपीजी का नाम भी इसमें जुड़ गया है.

अभी हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने दम निकाला था टेलिकॉम कंपनियां भी मोटी रकम की चपत लगवाने की फुल तैयारी है. आप इस खबर को पढ़ कर मायूस हो सकते हैं, टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने टैरिफ प्लान को महंगा करने की तैयारी कर ली है. वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी ऐसे संकेत दिए हैं. बहुत जल्द आपको स्मार्टफोन में रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

एआरपीयू की कीमत बढ़ेगी
दरअसल टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने संकेत दिए हैं कि वह एआरपीयू को बढ़ाने जा रही है. वर्तमान में कंपनी अपने एक यूजर से 178 रुपये की एवरेज रेवेन्यू मिल रही है, लेकिन कीमतों में इजाफा के बाद यह रेवेन्यू बढ़ा कर 200 रुपये किया जाएगा.

यही नहीं कंपनी ने साल 2023 तक एआरपीयू को 300 रुपये तक बढ़ा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के सीईओ गोपाल विट्ठल ने एक इंटरव्यू में कहा कि टेलिकॉम सेक्टर के लिए राहत का दौर नहीं चल रहा है वहीं 5g के आने से कीमतों का बोझ कंपनी के सिर आ सकता है, इसलिए मजबूरन कंपनी इस बोझ का कुछ भार यूजर की पीठ लाद सकती है.

देखा- देखी अन्य टेलीकॉम कंपनियों भी करेंगी होड़
जानकारों का मानना है कि अभी केवल एयरटेल वोडाफोन आइडिया के टैरिफ बढ़ने की खबरें हैं लेकिन बहुत जल्द दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी ऐसा कर सकती हैं. बता दें पिछली बार भी जब टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने टैरिफ प्लान में इजाफा किया था तो लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों रियालंस, वोडाफोन आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ा दी थी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।